फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Post mortem report revealed: Jaimal was murdered not in a road accident but by stabbing.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : सड़क हादसे में नहीं बल्कि चाकू मारकर की गई थी जयमल की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report revealed: Jaimal was murdered not in a road accident but by stabbing.
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले पिपली मार्ग पर राजेंद्र कॉलोनी के समीप जख्मी अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की मौत कोई सड़क हादसा नहीं था, बल्कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से हुआ है। इस रिपोर्ट को आधार मानकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, साथ ही मृतक की शिनाख्त भी हो गई। गांधी नगर का रहने वाला जयमल 50 रिक्शा चलाकर अपना गुजारा करता था। उसने खुद को हत्यारे से बचाने के लिए संघर्ष भी किया था। रिपोर्ट के मुताबिक जयमल पर हत्यारे ने छह बार चाकू से हमला किया था।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में 29 अप्रैल को दर्ज शिकायत में हंसबीर निवासी न्यू लक्ष्मण कॉलोनी ने बताया था कि रविवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। पिपली-कुरुक्षेत्र मार्ग पर अस्पताल वाली गली में मुड़ा तो उसी समय एक व्यक्ति घायलावस्था में सड़क पर पड़ा था। उसने एंबुलेंस को बुलाया और राहगीरों की मदद से उसे एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचा दिया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शिकायत पर सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया था, मगर अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की बात सामने आई है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि जयमल की मौत चाकू लगने से हुई है। उसके छाती में चाकू मारा गया था, जो उसके दिल में जा लगा। हालांकि उसने बचने के लिए संघर्ष भी किया। उसके बाएं हाथ पर चाकू लगने के पांच निशान मिले हैं। दिल में चाकू लगने से उसकी मौत हुई है। विसरा केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन



हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना कृष्णा गेट के प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती में चाकू लगने को जयमल की मौत का कारण बताया गया है। इस आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है, हालांकि जयमल के परिजनों ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed