{"_id":"61c4c680ae21ba230f6aae92","slug":"poltical-kurukshetra-news-knl93743351","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल से परंपरागत राजनैतिक दल कर रहे किसान, मजदूर व आमजन का शोषण: चढ़ूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल से परंपरागत राजनैतिक दल कर रहे किसान, मजदूर व आमजन का शोषण: चढ़ूनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 70 से परंपरागत राजनैतिक दल किसान, मजदूर और आमजन का शोषण करते आ रहे हैं। जब वोट आमजन का है, किसान और मजदूर का है तो उनका राज क्यों नहीं है। क्यों उनका ही शोषण होता आ रहा है। यह बात भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीरवार को पिहोवा-कुरुक्षेत्र मार्ग पर गांव मुर्ताजापुर के पास आयोजित फतेह रैली में किसानों को संबोधित करते हुए कही। इससे पहले गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने नेशनल हाईवे 152डी पर बनाए गए दो नए चौक का नामकरण किया। उन्होंने चौक पर किसान नेता दीन बंधू सर छोटू राम की प्रतिमा की स्थापना करके चौक को सर छोटू राम चौक का नाम दिया। वहीं दूसरे चौक का नाम किसान क्रांति चौक रखकर उस पर हल की स्थापना की। चढ़ूनी ने कहा कि किसान आंदोलन में आमजन ने किसानों का साथ देकर एक मिसाल कायम की है। किसान, मजदूर व आमजन को अपने हित के लिए सक्रिय राजनीति में आना ही होगा, नहीं तो तानाशाही सरकारों के खिलाफ उनको हर बार संघर्ष करने को विवश होना पड़ेगा।
वहीं उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी किसान का जायज काम न रोका। अगर किसान आंदोलन में भाग लेने सहित अन्य किसान का जायज काम रोककर उसे तंग किया गया तो भाकियू कड़ा फैसला लेगी। इस मौके पर महिला प्रदेश अध्यक्षा सुमन हुड्डा, प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस, प्रिंस वड़ैच, जिला प्रधान कृष्ण कलाल माजरा, विक्रम कसाना, होशियार गिल सहित किसान मौजूद रहे।