फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   political

कांग्रेसियों ने छोड़े शब्दबाण, भाजपाइयों ने किया पलटवार

Tue, 08 Sep 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Tue, 08 Sep 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला में कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों में जमकर शब्दबाण चले। सोमवार को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने यहां जमकर भाजपा सरकार और मंत्री अनिल विज को निशाना बनाया। उधर, उनके जवाब में अंबाला सांसद ने भाजपा सरकार और विज ने अपना बचाव करते हुए कांग्रेसी नेताओं पर भी अपनी भड़ास निकाली। पूर्व सीएम हुड्डा और कुलदीप शर्मा कैंट में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने आए हुए थे।

विज्ञापन


भारतीय जुमला पार्टी है भाजपा: हुड्डा
कैंट में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के आवास पर आए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा भारतीय जनता पार्टी नहीं है, बल्कि भारतीय जुमला पार्टी है। क्योंकि भाजपा के सरदार पीएम मोदी को केवल जुमले सुनाने ही आते हैं और उन्हीं के नक्शे कदम पर हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्री चल रहे हैं। उन्होंने कहा बच्चे की डिलीवरी भी नौ माह में हो जाती है, लेकिन खट्टर सरकार की तो सूबे के विकास के संबंध में कोई टाइमिंग ही नहीं है। सरकार बने नौ माह गुजर चुके हैं, लेकिन विकास के नाम पर सबकुछ हवा में हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार अपने जुमलेबाजी के अंदाज से लोगों का ध्यान भटका रही है। सूबे में कपास की खेती पिट चुकी है और कपड़ा भी सस्ता नहीं है। लेकिन न तो सरकार को किसानों की चिंता है और न ही लोगों को। इतना ही नहीं खट्टर सरकार ने बिजली रेट भी बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने ये मसौदा पूरी तरह तैयार कर दिया था और सरकार ने इसे देने की भी घोषणा कर दी थी। भाजपा ने तो खुद वाहवाही लेने के लिए इस मसले को बिना वजह इतना लंबा खींचा और पूर्व सैनिकों को 84 दिन भूखहड़ताल करने पर मजबूर होना लगा।

विज की शादी करवाओ, नहीं होती तो मुझे बताओ: कुलदीप
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ आए पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा ने तो खेल मंत्री अनिल विज पर ही अपनी जमकर भड़ास निकाली। कुलदीप शर्मा ने कहा कि विज का दिमाग खराब हो गया है, इसलिए उनकी जल्द शादी करवा देनी चाहिए, यदि नहीं होती तो मुझे बताओ। उन्होंने मंत्री रामबिलास शर्मा से भी आग्रह करते हुए कहा कि शर्मा जी तो बड़े सीनियर मंत्री है, इसलिए उन्हें विज की शादी करवा देनी चाहिए। कुलदीप शर्मा ने कहा कि विज सुर्खियों में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

विधानसभा में बिना मतलब के मुद्दे छेड़कर अपनी ओर ध्यान आकर्षित करना और विधानसभा का समय बर्बाद करना विज की आदत बन चुकी है। दूसरा, छतों पर चढ़कर टंकियां चेक करना मंत्रियों का काम नहीं, विज ये ड्यूटी अपने निचले अफसरों की लगाते और उनसे रिपोर्ट लेकर कार्रवाई करते। लेकिन विज केवल सुर्खियां बटोरने के लिए टंकियों पर चढ़े, फिर अपनी ही फोटो खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर वाहवाही लूटने की खूब कोशिश की।

कुलदीप शर्मा भटकती आत्मा: विज
पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के शब्दबाणों पर प्रतिक्रिया देते हुए सेहत मंत्री अनिल विज ने कहा कि कुलदीप शर्मा तो भटकती आत्मा है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं मालूम कि कब क्या बात करनी है। दरअसल, सत्ता से बाहर बैठे कांग्रेसियों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां व नेक नीयत से किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसलिए कांग्रेसी नेता अपनी सीमाएं लांघकर अनर्गल बयानबाजी किए जा रहे हैं।

विज ने कहा कि कांग्रेस ने कभी ईमानदारी से काम किया हो तो उन्हें पता चले कि विकास क्या होता है। विज ने कहा कि कांग्रेस के लिए वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) का मतलब सिर्फ वन राहुल, वन प्रियंका है। जब मोदी सरकार ने पूर्व सैनिकों की 42 साल पुरानी मांग ली है, तो कांग्रेसियों को ये हजम नहीं हो रहा है। इसलिए वे बेतुकी बयानबाजी कर रहे है।

सत्ता से बाहर होकर रास्ता भूल गए हैं हुड्डा: कटारिया
अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने भी पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए ‘रास्ता भुली डुमनी, गावा ऊत पताल’ जुमले से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि जब इंसान कहीं भटक जाता है, तो इधर-उधर भटकता हुआ ऊंट-पटांग बातें करता फिरता है। पूर्व सीएम हु्ड्डा का भी यही हाल है, वो भी सत्ता से बाहर होकर रास्ता भूल गए हैं। कटारिया ने कहा कि हुड्डा तो सोनिया गांधी के चरणों में बैठे रहते हैं, उन्हें न तो पहले हरियाणा का ध्यान था और न ही आज है।


हुड्डा तो दिल्ली में बैठे अपने आकाओं की खुशामदी करते रहते हैं। कटारिया ने कहा कि हरियाणा का विकास क्या होता है, वो भाजपा सरकार हुड्डा और उनके विधायकों को दिखाएगी। मोदी सरकार देश और हरियाणा में पूरा ध्यान दे रही है। कुछ समय बाद सूबे की जनता महसूस करेगी कि भाजपा सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले, सचमुच उनके हित में हैं। इस अवसर पर प्रवक्ता राज सिंह समेत अन्य भाजपाई भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed