Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Policemen from across the state arrived to see the exhibition of new laws.

Kurukshetra News: नए कानूनों की प्रदर्शनी देखने पहुंचे प्रदेशभर से पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Policemen from across the state arrived to see the exhibition of new laws.
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुलिसकर्मी। संवाद
कुरुक्षेत्र। केडीबी मेला ग्राउंड पर चल रही नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। 3 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उद्घाटन के बाद से यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे, दोपहर दो बजे और शाम चार बजे आम लोगों के लिए खुली रहती है।
विज्ञापन


रविवार को प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए प्रदेशभर के 22 जिलों से करीब 2600 पुलिसकर्मी, छात्र और नागरिक पहुंचे। जिला पुलिस, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी बड़े उत्साह से प्रदर्शनी में शामिल हुए। निरीक्षक परमबीर सिंह ने स्टेप बाय स्टेप कार्रवाई समझाई और बताया कि कैसे नए कानूनों के लागू होने के बाद 112 दिन में हत्या के अपराधियों को सजा सुनाकर जेल भेजा गया।
विज्ञापन



प्रदर्शनी में महिलाओं और बच्चों के लिए अलग कानून, आतंकवाद, मॉब लिंचिंग, डिजिटल अपराध और फॉरेंसिक जांच से जुड़े नए नियम भी दर्शाए गए हैं। प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि अब पुलिस, न्याय पालिका, जेल और अभियोजन को ऑनलाइन जोड़ा गया है। सभी मामलों की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की गई है। सात साल से अधिक पुराने मामलों में फॉरेंसिक जांच अनिवार्य है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवा, नागरिक और पुलिसकर्मी सभी नए कानूनों के महत्व और सकारात्मक बदलावों को समझ पा रहे हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि 1 जुलाई 2024 से लागू हुए ये कानून नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हैं। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों को पुलिस कार्य प्रणाली और नए कानूनों की जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में शॉर्ट सर्किट
रविवार को प्रदर्शनी में शॉर्ट सर्किट हुआ और पंडाल में धुएं का गुब्बार बन गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने तुरंत फॉल्ट ठीक कर दिया। यह घटना दो-तीन मिनट तक दहशत भरी रही लेकिन उसके बाद प्रदर्शनी सामान्य रूप से जारी रही।
हर युवा नए कानूनों को जानें
छात्र अनिल ने बताया कि प्रदर्शनी से हमें कानून की गंभीरता और पुलिस के काम करने के तरीके को समझने का मौका मिला है। हर युवा को कानूनों में हुए बदलावों के बारे में जानने के लिए यह प्रदर्शनी जरूर देखनी चाहिए।
कार्यवाही को पारदर्शिता के साथ दिखाया
पुलिसकर्मी राकेश कुमार ने कहा कि हमारे लिए भी यह अनुभव नया और प्रेरणादायक है। यह प्रदर्शनी दिखाती है कि पुलिस सिर्फ डंडे का इस्तेमाल नहीं करती बल्कि डाटा और वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करती है। इसमें पुलिस की कार्यवाही को पारदर्शिता के साथ दिखाया गया है, जोकि आमजन के लिए जानना बहुत जरूरी है।

न्याय के प्रति बढ़ेगा विश्वास
अधिवक्ता प्रिया वर्मा ने बताया कि यह प्रदर्शनी समाज और न्याय प्रणाली के बीच पुल का काम करती है। आम नागरिकों को यह समझना जरूरी है कि कानून में अब दंड के साथ न्याय और सम्मान भी शामिल है। इससे लोगों का न्याय के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुलिसकर्मी। संवाद

कुरुक्षेत्र। प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed