फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police stopped the CPLO who was on the way to block the GT Road.

Kurukshetra News: जीटी रोड जाम करने जा रहे सीपीएलओ को पुलिस ने रोका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the CPLO who was on the way to block the GT Road.
कुरुक्षेत्र। पीपली के समीप सेक्टर 2 में ताऊ देवीलाल पार्क में शुक्रवार को प्रदेश भर के सीपीएलओ (क्रिड पंचायत लोकल ऑपरेटर) व पुलिस के बीच उस समय विवाद हो गया जब ये कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर जीटी रोड जाम करने के लिए जाने लगे। पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया इसके बाद देर शाम तक वह पार्क में ही डटे रहे।
विज्ञापन

सुबह से कर्मचारी यहां पहुंचने लगे थे और गरीब 3 घंटे तक बैठक के बाद कर्मचारियों ने नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला किया। सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस पर पहुंच गया और कर्मचारियों को जीटी रोड पर जाने से रोक दिया लेकिन कर्मचारियों ने वहीं पर फिर धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने यहां से भी उन्हें समझा कर हटा दिया। कर्मचारी नेता संजीत हुड्डा ने बताया कि करीब ढाई साल से यह कर्मचारी महज 6000 के वेतन पर काम कर रहे हैं जबकि अन्य अनेक समस्याओं से भी परेशान है। वह लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और इसी के चलते ही उन्होंने आज जीटी रोड जाम करने का फैसला किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगे पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव में पंचायत का कार्य हो या फिर प्रशासनिक स्तर पर अन्य कार्य सभी में उनका सहयोग लिया जाता है लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई भी आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed