फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police scanned footage from 100 places to identify the attackers.

Kurukshetra News: हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस ने खंगाली 100 जगह से फुटेज

Tue, 12 Mar 2024 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 12 Mar 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
Police scanned footage from 100 places to identify the attackers.
कुरुक्षेत्र। सपड़ा कॉलोनी में रविवार रात चोरी करने के बाद सेवानिवृत्त दंपति पर फायरिंग कर जख्मी करने के मामले में सीआईए-दो ने घटनास्थल का दोबारा से मुआयना किया। पुलिस टीम आरोपियों की पहचान के लिए कॉलोनी के साथ आसपास से 100 से ज्यादा जगह पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने देर रात ही अज्ञात हमलावरों पर आर्म्स एक्ट, हत्या करने का प्रयास, 380, 34 और 459 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को विधायक सुभाष सुधा ने भी परिजनों के साथ मुलाकात कर दिलासा दिया।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि वह जेसीटी कंपनी और उसकी पत्नी कमलेश कौशल प्रिंसिपल सेवानिवृत्त हैं। रविवार रात करीब आठ बजे वह दोनों स्कूटी पर ब्रह्मसरोवर पर गौड़िया मठ में दर्शन करने के लिए मकान को ताला लगाकर गए थे। करीब सवा घंटे के बाद घर लौटे तो देखा कि मेन गेट पर लगा ताला फर्श पर टूटा पड़ा था। वे मकान के अंदर गए तो 20-22 साल की उम्र के दो युवक अंदर खड़े थे। शक होने पर उन्होंने शोर मचाया तो दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया, जिनमें से एक युवक को उसने पकड़ लिया था। उसी समय बाहर से एक अन्य युवक फायरिंग करता हुआ उनकी ओर आया। उसने उस युवक को छुड़ाने के लिए उन पर फायरिंग कर दी। इसमें उसकी पत्नी के पैर और पेट में गोली लगी, जबकि एक गोली उसके पेट को छूकर निकल गई थी। डर के मारे उसने उन्होंने उस युवक को छोड़ दिया था। आरोपी बाहर खड़ी बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बाक्स
चोरी किए सामान की नहीं लगी सूचना
अभी तक दंपति की ओर से चोरीशुदा सामान की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। उनसे पूछताछ के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी लगेगी। बताया जा रहा है कि दंपति के बेटे की शादी होने वाली है। इसी के चलते घर में जेवर व नकदी रखा हुआ था। थाना कृष्णा गेट टीम के साथ सीआईए की दोनों टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दो खोल सहित तीन सिक्के बरामद
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस टीम को दो खोल, एक सिक्का और एक कारतूस मौके से बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट भी उठाए गए हैं। पुलिस ने मौके से मोबाइल के डंप भी लिए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed