फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police rescued three children working as laborers

Kurukshetra News: पुलिस ने मजदूरी कर रहे तीन बच्चों का किया रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Police rescued three children working as laborers
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के तहत तीन नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया। यह बच्चे लाडवा क्षेत्र मेें मजदूरी कर रहे थे। पुलिस ने बच्चों की काउंसलिंग कराकर उनको लाडवा के बाल आश्रम को सौंप दिया
विज्ञापन

ऑपरेशन स्माइल टीम के प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पूरे अप्रैल माह तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत उनकी टीम रणबीर सिंह, बलकार सिंह, कर्म सिंह, संदीप कुमार, रवि कुमार, महिला सिपाही नीलम व प्रीति ने लाडवा के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी कर रहे तीन नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया है। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउंसलिंग कराई गई। बच्चों के परिवारों को ढूंढ़ने का प्रयास किया गया, मगर माता-पिता से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने इन बच्चों को बाल आश्रम लाडवा के हवाले कर दिया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति चेयरमैन कृष्ण पांचाल, सदस्य अर्चना सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed