{"_id":"57659d1c4f1c1bbd4f11b772","slug":"police-recruit-heavily-in-turmoil-employees-dhuna-candidates-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती में जमकर उत्पात, अभ्यर्थियों ने कर्मचारियों को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती में जमकर उत्पात, अभ्यर्थियों ने कर्मचारियों को धुना
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थी को ले जाते युवक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसभर्ती प्रक्रिया में शनिवार को अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया। मानसिक संतुलन खो चुके कुछ अभ्यर्थियों की स्थिति यहां तक बिगड़ गई कि उन्होंने पुलिसकर्मी, सुरक्षाकर्मी और रेडक्रॉस के एक कर्मचारी की धुनाई तक कर डाली। एक अभ्यर्थी चलती एंबुलेंस से कूद गया तो एक ने बेहोश अभ्यर्थी का गला तक दबाने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि सोनीपत और रोहतक से आए इन अभ्यर्थियों का फिनिशिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही एक साथ मानसिक संतुलन बिगड़ा। इस बात को गंभीरता से लेते हुए एचएसएससी ने अब डायरेक्टर हेल्थ से मदद मांगी है। साथ ही अनुशासनहिनता करने वाले अभ्यर्थियों को भी सूचीबद्ध करने का काम शुरू कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को ब्लैकलिस्टेट करने की भी कवायद की जा सकती है।
विज्ञापन
एचएसएससी की ओर से आयोजित की जा रही हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शनिवार को कई अभ्यर्थी बेहोश हो गए। फिर अचानक उठे और अजीब अजीब हरकतें करने लगे। ऐसी हरकतों के पीछे अभ्यर्थियों का नशे का उपयोग करने की चर्चा जोरों पर है। शनिवार को एक अभ्यर्थी के पास से काले रंग का नशीला पदार्थ भी जप्त किया गया। माना जा रहा है कि इस अभ्यर्थी के पास से अफिम मिली है, जो दौड़ने से पहले वह खाने ही वाला था कि रेडक्रॉस कर्मी की नजर उस पर पड़ गई और उसने यह पदार्थ उससे छिन लिया। मानसिक संतुलन खोने के बाद कई अभ्यर्थियों ने जमकर उत्पात मचाया।
विज्ञापन
ऐसे चला घटनाक्रम
एचएसएससी ने भर्ती प्रक्रिया के लिए सुबह पांच बजे और सुबह सात बजे अभ्यर्थियों को बुलाया था। रजिस्ट्रेशन के बाद दौड़ शुरू कराई गई। सुबह करीब 9 बजे हुई एक ग्रुप की दौड़ में सोनीपत और रोहतक के ज्यादातर अभ्यर्थी शामिल थे। कुछ अभ्यर्थी फिनिशिंग प्वाइंट्स से कुछ दूर पहले ही अचानक गिरने लगे और गिरते ही बेहोश होते चले गए। कुछ अभ्यर्थी बीच में अचानक अजीब-अजीब हरकतें करने लगे। दो तीन अभ्यर्थियों ने ट्रेक के बाहर खड़ी एंबुलेंस और डंपर पर अचानक अपने सिर मारना शुरू कर दिए। साथ ही खुद के गालों पर तमाचे भी मारते रहे। अचानक इस तरह का व्यवहार देखकर वहां मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी भी सकते में आ गए। सुरक्षाकर्मियों और रेडक्रॉस के कर्मचारियों ने जैसे-तैसे इन पर काबू पाया।
अभ्यर्थी ने कर्मचारियों को धुना
सोनीपत से आए एक अभ्यर्थी की स्थिति ज्यादा खराब हो गई। उसने बीच मैदान में जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसे रोकने के लिए रेडक्रॉस के एक अधिकारी अपने साथियों के साथ पहुंचे। तब उस युवक ने अचानक रेडक्रॉस अधिकारी का गला पकड़ लिया। यह देखकर एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा तो युवक ने अधिकारी को छोड़ कर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया और जमकर चमाचे रसीद कर दिए। एक सुरक्षाकर्मी बीचबचाव करने पहुंचा तो युवक ने पुलिसकर्मी को छोड़ कर उसकी धुनाई कर डाली। जैसे तैसे युवक को काबू किया गया। इसके बाद भी उसकी अजीब हरकतें जारी रही।
बेहोश साथी का गला दबाने की कोशिश
रोहतक से आए अभ्यर्थी ने तो हद ही पार कर दी। दौड़ के दौरान बेहोश होने वालों में यह युवक भी शामिल था। जब इसे होश आया तो इसके पास एक अन्य अभ्यर्थी बेहोश पड़ा था। युवक ने आव देखा न ताव और बेहोश पड़े अभ्यर्थी का गला दबाने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों के एकबारगी दिल दहल गए। रेडक्रॉस कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद गला दबा रहे अभ्यर्थी को वहां से दूर किया।
एंबुलेंस से कूदा युवक
मानसिक संतुलन खोने के बाद जब अभ्यर्थियों को अस्पताल ले जाया जा रहा था। एक अभ्यर्थी को सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस में बिठाया जैसे ही वाहन आगे बढ़ा यह युवक एंबुलेंस की खिड़की खोल कर चलते वाहन से कूद गया। गनीपत यह रही कि एंबुलेंस की रफ्तार धीमी थी और युवक टायरों के नीचे नहीं आया। बाद में उसे दोबारा बिठाया गया।
ब्लैकलिस्टेट हो सकते हैं उत्पात करने वाले
एचएसएससी के अधिकारियों के मुताबिक उत्पात करने वाले अभ्यर्थियों की सूची बनाई जा रही है। इन अभ्यर्थियों के खिलाफ जांच कराई जाएगी। यदि अनुशासनहिनता के दोष साबित हुए तो ऐसे अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए हमेशा के लिए ब्लैक लिस्टेट किया जा सकता है। हालांकि अभी तक ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। यहां तक कि शनिवार को जिस अभ्यर्थी के पास से अफीम जैसा नशीला पदार्थ मिला है, उसके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हेल्थ डायरेक्टर से मांगी मदद
इधर एचएसएससी ने इस बात को गंभीरता से लिया है कि फिनिशिंग प्वाइंट से कुछ दूर पहले ही ज्यादातर अभ्यर्थी बेहोश क्यों हो रहे हैं? इसके बाद इनका मानसिक संतुलन भी बिगड़ रहा है। ऐसे में एचएसएससी के चेयरमेन भारत भूषण भारती ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को पत्र लिखा है और ऐसे अभ्यर्थियों की पर्याप्त मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
अनुशासनहिनता करने वालों की सूची बनाई जा रही है। उचित जांच के बाद ऐसे अभ्यर्थियों को हमेशा के लिए ब्लैकलिस्टेट किया जाएगा। फिनिशिंग प्वाइंट से पहले ही बेहोश होने और मानसिक संतुलन खोना गंभीर मामला है। हमने हेल्थ डायरेक्टर को पत्र लिख दिया है। वे यहां के सीएमओ को निर्देश देंगे। इन अभ्यर्थियों की पुख्ता मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी, ताकि पता चल सके कि ऐसा क्यों हो रहा है। भारत भूषण भारती, चेयरमेन एचएसएससी