{"_id":"626c44777c186032541a83ee","slug":"police-recovered-the-needle-after-arresting-the-second-accused-of-robbery-kurukshetra-news-knl106572417","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर बाइक चालक से नकदी व मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर बाइक चालक से नकदी व मोबाइल छीनने का दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आठ महीने पहले हथियार के बल पर नकदी और मोबाइल छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल सुआ भी बरामद किया है। आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की वासी महेश नगर अंबाला कैंट को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए-एक के प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच अगस्त को जयप्रकाश वासी गांव हमीदपुर ने थाना बाबैन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पांच अगस्त को बाइक पर गांव देवीदास पुरा से हमीदपुर जा रहा था। गांव फरदलपुर व चांदपुर के बीच श्मशान घाट के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसे रोक लिया। रुकने के बाद आरोपियों ने उसकी कमर पर कोई नुकीला हथियार लगाकर जेब से छह हजार रुपये और मोबाइल छीन लिए थे। जाते-जाते आरोपी उसकी बाइक की चाबी भी ले गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच सीआईए-एक को दी गई थी।
पुलिस टीम ने जांच करते हुए आरोपी नेक मोहम्मद वासी खानपुर ब्राह्मणा (अंबाला) को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि उसने यह मोबाइल प्रदीप उर्फ विक्की से खरीदा था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी प्रदीप उर्फ विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत के आदेश से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सुआ भी बरामद कर लिया है।