{"_id":"678d64a12ceac14c4e09fefe","slug":"police-launched-search-operation-in-gandhinagar-indra-colony-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-130208-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस ने गांधीनगर, इंद्रा काॅलोनी में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस ने गांधीनगर, इंद्रा काॅलोनी में चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने शहर में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने गांधी नगर, इंद्रा कॉलोनी में संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी लोगों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस टीम ने वाहनों की जांच भी की तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के चालान किये। इसके साथ ही पुलिस ने नशे की तस्करी को लेकर जांच की।
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शनिवार को थाना कृष्णा गेट, सुभाष मंडी चौकी की टीम ने एंटी नारकोटिक सैल व डॉग स्क्वायड के साथ गांधी नगर, इंद्रा काॅलोनी, शोरगीर बस्ती में विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना कागजात के तीन मोटरसाइकिलों को जब्त किया तथा बिना नंबर प्लेट के छह मोटर साइकिलों के चालान काटे। पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे। निरीक्षक जीत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी।
आईसीजेएस सिस्टम से पुलिस जवानों किया अपडेट
कुरुक्षेत्र। नई चुनौतियों का सामना करने के लिए कई प्रकार के ऑनलाइन सिस्टम मौजूद हैं। अब चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस के जवानों को भी आईसीजेएस सिस्टम से अपडेट किया जा रहा है। इस नए ऑनलाइन सिस्टम से पुलिस कार्रवाई में सहायता मिलती है। आईसीजेएस सिस्टम के माध्यम से जहां भगोड़ों को पकड़ना आसान होता है वहीं चोरी के वाहनों को तलाश करने में भी मदद मिलती है। थाना यातायात प्रभारी शहर निरीक्षक राम करण द्वारा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और बिना नंबर प्लेट वाहनों को चैक करने के दौरान काफी संख्या में बिना नंबर प्लेट वाहनों को जब्त किया गया था।