फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police issued challans for 111 vehicles

Kurukshetra News: पुलिस ने किए 111 वाहनों के चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Police issued challans for 111 vehicles
कुरुक्षेत्र। जिला यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। इसमें यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। पुलिस ने कुल 111 वाहनों के चालान किए। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गलत पार्किंग के चार, ट्रिपल राइडिंग के दो, बिना हेलमेट के 10, लाइन चेंज के 60, गलत नंबर प्लेट के 19, तेज गति से वाहन चलाने के 15 समेत कुल 111 वाहनों के चालान किए गए। इन वाहन चालकों पर करीब 1.16 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। बताया कि यातायात नियमों का पालन चालान के डर से नहीं बल्कि अपनी और दूसरों की जान बचाने के लिए करें। शराब का सेवन कर कभी वाहन न चलाएं। बुलेट बाइक से पटाखा छोड़कर हवाबाजी करने वाले सुधर जाएं अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमे का प्रावधान भी है। बुलेट से अचानक पटाखा बजने से कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed