फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police investigating the death of a married woman

Kurukshetra News: विवाहिता की मौत के मामले में जांच में जुटी पुलिस

Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 14 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police investigating the death of a married woman
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के बराना गांव में विवाहिता काजल की फंदा लगाने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के गांव चाैबली के दयानंद ने थाना सेक्टर-13-17 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह बड़ौत के बलजीत नगर में रहते हैं। उसकी तीसरे नंबर की बेटी काजल (21) की शादी आठ महीने पहले पानीपत के बराना गांव के शिवम से की थी।
विज्ञापन

शिवम का गांव के अड्डे पर ढाबा है। उन्हाेंने शादी में हर सामान दिया था, लेकिन ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। वीरवार को फोन पर जानकारी मिली थी कि उसने फंदा लगा लिया। जब वह मौके पर पहुंचे तो काजल का शव फंदे पर लटका हुआ था। उसके गले पर निशान थे। मायके वालों ने पति शिवम, सास पुष्पा, ननद साक्षी और ससुर कविंद्र पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed