फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police cut the 58 peoples challan

बगैर मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूम रहे 58 लोगों का पुलिस ने काटा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
police cut the 58 peoples challan
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने कहा कि अभी कोरोना केस में कमी जरूर हुई है, मगर अभी कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए जनता को प्रशासन का साथ देना होगा। पुलिस प्रशासन दिन-रात सड़कों पर जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है। सुरक्षित हरियाणा अभियान नियम के तहत पुलिस जनता को जागरूक करने के साथ नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। 27 मई को पुलिस ने बिना मास्क लगाए सड़कों पर घूम रहे 58 लोगों चालान काटे तथा लॉकडाउन व आपदा प्रबंधन के नियमों का उल्लंघन करने का एक मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि हुडा चौकी शाहाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर रोहताश वासी गांव सुढ़पुर को तीन पेटी ठेका देसी शराब के साथ काबू किया। रोहताश बाइक पर शराब लेकर कुरुक्षेत्र से शाहबाद की ओर बेचने के लिए आ रहा था। लाडवा चौक पुल शाहाबाद के नीचे नाकाबंदी करके पुलिस ने आरोपी को 36 बोतल ठेका शराब देसी के साथ काबू किया। आरोपी मौके पर पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहाबाद में लॉकडाउन, आपदा प्रबंधन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed