फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police, crime, robbry, rupee

खुद को पुलिस कर्मी बताकर हथियार के बल पर कंपनी कर्मचारी से छीने पांच हजार, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
police, crime, robbry, rupee
खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर हथियार के बल पर पैसे छीनने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रवीन कुमार उर्फ बिनू व मुकेश निवासी गांव अमीन के रूप में हुई है। ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुलविंद्र निवासी हरोट जिला कांगडा (हिमाचल प्रदेश) हाल किरायेदार सेक्टर-3 ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उनकी कंपनी ब्रोलर इंटीगरेशन मुर्गों को बेचने का काम करती है। 10 अप्रैल की रात उनकी कंपनी की गाड़ी गांव अमीन से मुर्गे भरने के लिए गई थी। वह भी गाड़ी के पीछे-पीछे अपनी बाइक पर चल रहा था। इस दौरान गांव अमीन चौक के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने इशारा करके उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। वे खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर गाड़ी की जांच करने की बात कहने लगे। उक्त युवक गाड़ी चालक को लॉक डाउन के दौरान बाहर न निकलने की धमकी देकर उससे 20 हजार रुपये की मांग की। जब गाड़ी चालक ने पैसे देने से मना किया तो उनमें से एक युवक ने खुद को एएसआई बताते हुए एसएसओ को फोन करने की बात कहकर गाड़ी को पुलिस स्टेशन ले जाने की धमकी दी। इसी दौरान उक्त युवक उनकी गाड़ी को कुरुक्षेत्र की तरफ ले जाने लगा तथा दो अन्य साथी स्कूटी पर उसके पीछे चल पड़े। उनके साथ-साथ वह भी गाड़ी ड्राइवर के साथ अपनी बाइक पर उनके पीछे चल पड़ा। गोशाला मोड अमीन के पास पहुंचने पर उन्होंने गाड़ी को रोककर बताया कि पुलिस स्टेशन में उनको 50 हजार रुपये देने पड़ेगे। इससे अच्छा यह है कि अभी 20 हजार रुपये उनको देकर मामला रफा दफा कर देते है। उनमें से एक युवक के पास पिस्टल थी जिसे वह बार बार उनको दिखाकर धमका रहा था। इसी दौरान उन्होंने ड्राइवर को डरा धमका कर उससे पांच हजार छीन लिए और दोबारा गांव में न घुसने की बात कहकर फरार हो गए। आसपास जांच करने पर पता चला कि उक्त युवक पुलिस कर्मचारी नहीं है और उनके नाम प्रवीण उर्फ बीनू ,पवनव मुकेश है। पुलिस ने मामला आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रात केसमय खुद को पुलिस कर्मचारी बताकर पैसे छीनने वाले दो आरोपी मेन चौक अमीन के पास मौजूद है। सूचना पाकर पुलिस ने प्रवीन व मुकेश निवासी गांव अमीन को काबू करके पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने अपने अन्य एक साथी के मिलकर अमीन रोड पर एक गाड़ी को रोक कर उनसे पैसे लिये थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शीघ्र ही पुलिस तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed