{"_id":"662d883341be68e3cc0cc3e7","slug":"police-caught-23-accused-under-operation-invasion-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-117379-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने पकड़े 23 आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने पकड़े 23 आरोपी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आपरेशन आक्रमण के तहत जांच करते पुलिस कर्मी।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस की 20 टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। अभियान के तहत पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि अल सुबह ही टीम ने अपने-अपने इलाके में दबिश दी। दोपहर 12 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने 23 मामले दर्ज किए। इनमें अलग-अलग थाना में आबकारी अधिनियम के तहत 16 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के कब्जे से 140 बोतल ठेका शराब देसी व 22 बोतल शराब बरामद हुई। इसके अलावा एक चलती भट्टी पकड़ी गई।
देसी पिस्टल के साथ दो पकड़े
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा जुआ अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज कर पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से सट्टे की राशि 8470 रुपये बरामद हुए। जिला पुलिस की ओर से समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाए जा रहे हैं।