{"_id":"67fc0e13f23d84a0c70e2c90","slug":"police-arrested-history-sheeter-gangsters-after-injuring-them-in-an-encounter-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-134187-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टरों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टरों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दबोचा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नोनी राणा गैंग के दो कुख्यात हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टरों को रविवार तड़के दो बजे के करीब दबोच लिया। दोनों टांग पर गोली लगने से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें शाहाबाद नागरिक अस्पताल में ले गई। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। इन पर शाहाबाद आइलेट्स सेंटर पर गोली चलाने वाले बदमाशों को हथियार व बाइक उपलब्ध कराने का आरोप है।
दोनों गैंगस्टर की पहचान जिला यमुनानगर के रादौर की शिव कॉलोनी के रहने वाले राहुल व यमुनानगर के गांव सांगीपुर के इमरान उर्फ तालिबान के रूप में हुई है। दोनों हाल ही में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत करीब दो माह जेल में रह चुके हैं जो जमानत पर बाहर आए थे। सीआईए दो के प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि छह टीमें शाहाबाद में आइलेट्स सेंटर पर गोली चलाने वाले बदमाशों की तलाशा में लगी हुई थी।
रविवार को सूचना मिली की दो युवक हथियारों के साथ बराड़ा रोड पर रावा गांव के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद दोनों गैंगस्टर बाइक पर सवार होकर आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने टीम को देखते ही उन पर पांच राउंड गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में टीम ने उनको टांग में गोली मारकर घायल कर दिया। उनके पास से एक 32 बोर का पिस्तौल व एक देसी कट्टा के साथ तीन रौंद बरामद किए हैं। मोहन लाल ने बताया कि दोनों गैंगस्टर शाहाबाद में इमीग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाने के मामले में शूटरों को हथियार व बाइक उपलब्ध करवाने में शामिल थे। टीम इनको उपचार के बाद कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और शूटरों का पता किया जाएगा।