फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Police arrested 25 accused in operation attack

Kurukshetra News: पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण में 25 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 25 accused in operation attack
कुरुक्षेत्र। अ​भियान के तहत जांच करती पुलिस।
कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस की ओर से अपराध की रोकथाम के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। अभियान के लिए 20 टीमों का गठन किया गया। इन टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर तलाशी अभियान चलाया। ऑपरेशन के तहत 23 मामले दर्ज किए गए। इन मामले के तहत पुलिस ने 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पुलिस ने अभियान के तहत 23 मामले दर्ज किए, जिनमें अलग-अलग थाने में आबकारी अधिनियम के तहत 15 मामले दर्ज किए। इसके तहत पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 116 बोतल शराब व दो लीटर अवैध रूप से बनाई गई शराब बरामद हुई। जुआ अधिनियम के तहत सात मामले दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 6350 रुपये बरामद हुए। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने एक पीओ/बेल जंपर को भी काबू किया।
विज्ञापन

बताया कि यातायात पुलिस ने लेन ड्राइविंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। यातायात पुलिस ने 86 वाहनों के चालान किए, जबकि एक चालक के खिलाफ लेन ड्राइविंग नियमों का पालन न करने पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed