{"_id":"66318c416c705a322e011f86","slug":"police-and-excise-department-seized-drugs-and-liquor-worth-rs-45-lakh-27-thousand-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-117488-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुलिस और आबकारी विभाग ने 45 लाख 27 हजार रुपये की ड्रग्स और शराब जब्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुलिस और आबकारी विभाग ने 45 लाख 27 हजार रुपये की ड्रग्स और शराब जब्त की
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक गतिविधि पर अधिकारियों द्वारा पैनी निगाहें रखी जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप ही पुलिस व आबकारी विभाग ने अब तक 45 लाख 27 हजार 370 रुपए की राशि की ड्रग्स और शराब जब्त की गई है। इतना ही नहीं एसएसटी और एफएसटी की टीमें भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि जिले में स्टेटिक सर्विलांस टीमों की तरफ से नाका बंदी करके वाहनों को चैक किया जा रहा है और फ्लाइंग स्क्वायड टीमों सी-विजिल और टोल फ्री नंबर 1950 से मिली इनपुट के आधार पर संबंधित जगहों पर जाकर चैकिंग कर रही है। इसके अलावा पुलिस विभाग, एक्साइज डिपार्टमेंट और अन्य विभाग भी अपने-अपने स्तर पर चुनावी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है ताकि कहीं भी और किसी भी स्तर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करके 2547 लीटर शराब बरामद की है। इस शराब की कीमत सात लाख 75 हजार 330 रुपए आंकी है। इसी तरह पुलिस विभाग ने 193 ग्राम ड्रग्स भी जब्त किया है। इस ड्रग्स की कीमत मार्केट में 36 लाख 36 हजार रुपए की है। डीसी ने कहा कि पुलिस ने ही मोबाइल फोन सहित अन्य छह वस्तुएं जब्त की है।
इन वस्तुओं की कीमत 47 हजार रुपए है। इस प्रकार पुलिस ने कुल 44 लाख 58 हजार रुपये की राशि की शराब, ड्रग्स और अन्य वस्तुओं बरामद की है। इन चुनावों के दौरान आबकारी विभाग ने भी मिली सूचना के आधार पर 258 लीटर शराब बरामद की है। इस शराब की कीमत 68 हजार रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग ने मिलकर चुनावों के दौरान कुल 45 लाख 27 हजार 370 रुपये की राशि की ड्रग्स, शराब और वस्तुएं जब्त की है।