{"_id":"5f78c1d28ebc3e276d6ba3fc","slug":"police-administration-does-not-have-official-information-about-rahul-gandhi-s-visit-to-kurukshetra-kurukshetra-news-knl46313734","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे की पुलिस प्रशासन के पास नहीं हैं अधिकारिक सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के कुरुक्षेत्र दौरे की पुलिस प्रशासन के पास नहीं हैं अधिकारिक सूचना
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र। शुक्रवार को ट्यूकर बोर्डर का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी राजेश दुग्गल।
- फोटो : Kurukshetra
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। अधिकृत रूप से पुलिस प्रशासन के पास सूचना नहीं है कि राहुल गांधी पंजाब सीमा से कुरुक्षेत्र में प्रवेश करेंगे और रात को यहीं रुकेंगे। हालांकि राहुल गांधी के इस दौरे के लेकर रविवार को कांग्रेस की एक विशेष बैठक दिल्ली और कुरुक्षेत्र में रखी गई है। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैैलजा करेंगी, जिसमें कांग्रेस के प्रमुख नेतागण भाग लेंगे।
पिछले दिनों हाथरस में हुई घटना के बाद राहुल गांधी के दौरे के दौरान हुई घटना और उसके बाद पंजाब और हरियाणा के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज यह बयान दे चुके हैं कि राहुल गांधी को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, जबकि यूपी में शनिवार के उनके दौरे को अनुमति मिलने के बाद हरियाणा में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनने जा रही है, क्योंकि शनिवार को सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हुआ कि हरियाणा के गृहमंत्री अपने पूर्व में दिये गये बयान से पीछे हटे हैं।
यहां बता दें कि केंद्र सरकार के नये कृषि कानून से पंजाब हरियाणा में किसान वर्ग सड़कों पर है। इस मुद्दे पर राहुल गांधी के पंजाब और हरियाणा के दौरे को लेकर कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी है। पूर्व निर्धारित प्रोग्राम के अनुसार राहुल गांधी सबसे पहले पंजाब जाएंगे और कुरुक्षेत्र जिला के ट्यूकर गांव से हरियाणा में प्रवेश करेंगे और पिपली पहुंचेंगे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अमर उजाला को बताया कि राहुल गांधी 6 अक्तूबर को धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में ही रुकेंगे। इन्होंने बताया कि राहुल गांधी के दौरे को लेकर एक बैठक दिल्ली में 11 बजे सुबह और कुरुक्षेत्र के पाल प्लाजा में शाम साढ़े छह बजे बुलाई गई है।
विज्ञापन
अखबार से ही पता चला है राहुल गांधी आएंगे : एसपी
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल से जब राहुल गांधी के 6 अक्तूबर को पंजाब सीमा से कुरुक्षेत्र जिला में प्रवेश करने और पुलिस व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि अधिकृत रूप से अभी तक उनके पास कोई सूचना नहीं है। राहुल गांधी के दौरे के बारे में उन्हें मीडिया से ही पता चला है।
एसपी कर चुके हैं ट्यूकर गांव का दौरा
पता चला है कि एक दिन पहले पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल पंजाब सीमा से सटे गांव ट्यूकर में दौरा कर चुके हैं। वहां की व्यवस्था और उस पुल का भी जायजा उन्होंने लिया था, जहां से राहुल गांधी का काफिला गुजरेगा, जब इस बारे में पिहोवा के डीएसपी गुरमेल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि पिहोवा में नया थाना बना है, कल एसपी साहेब यहां आए थे, तो इसी दौरान उन्होंने ट्यूकर गांव का भी दौरा किया था।