फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Poets presented their compositions on Operation Sindoor

Kurukshetra News: कवियों ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुत की रचनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Poets presented their compositions on Operation Sindoor
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में शहीदी स्मारक पर जयघोष करते वृद्धाश्रम सदस्य व अति​थि। विज्ञ
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम परिसर में प्रेरणा संस्था की साहित्यिक शाखा अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य शोध संस्थान ने एक नया इतिहास रचा है। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने बताया कि वृद्धाश्रम में अब हर महीने काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया जाता है। इस काव्य गोष्ठी में शामिल कवियों एवं साहित्यकारों पर मासिक काव्य गोष्ठी पुस्तक का प्रकाशन किया जा रहा है, जिसका विमोचन आगामी काव्य गोष्ठी में होता है।
विज्ञापन

डाॅ. सिंगला ने बताया कि काव्य गोष्ठी का विषय ऑपरेशन सिंदूर रहा, जिसमें कवियों ने देशभक्ति की ऐसी रचनाएं पेश की जिन्हें सुनकर रोंगटे खड़े हो उठे। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार रतन चंद सरदाना ने की। जबकि हिंदी अकादमी के संस्कृत प्रकोष्ठ के निदेशक सीडीएस कौशल विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इसमें सुदेश कुमारी, वेदिका, शिव किरमच, रीना शर्मा, अरुण पराशर, डाॅ. हरीश बंसल, डाॅ. ममता सूद, अनुराधा शर्मा, राधा अग्रवाल, हरीश बंसल, हरिकेश पपोसा, मीरा गौतम, कविता रोहिल्ला सहित अन्य साहित्यकारों ने रचनाएं प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed