{"_id":"679e78db3b0571477f0f2e34","slug":"poets-filled-the-cultural-evening-of-saraswati-mahotsav-with-devotion-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130822-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कवियों ने भरा भक्ति रस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कवियों ने भरा भक्ति रस
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कवि सम्मेलन में हिस्सा लेते कवि। संवाद
पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति से सांस्कृतिक संध्या में भक्तिरस भर दिया। इन कवियों ने जहां समाज की कुरीतियों पर कटाक्ष किया वहीं युवाओं को देश की सांस्कृतिक सभ्यता को सहेजने का अनोखा संदेश भी दिया।
कवि सम्मेलन में हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति आयोग के चेयरमैन जय सिंह पाल, उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, चेयरमैन धर्मवीर डागर, एसडीएम अमन कुमार, नपा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। अतिथियों ने कवि दीपक सैनी, राजेश चेतन, मास्टर महेन्द्र, रजनी व अवनी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कवि सम्मेलन में सभी कवियों ने अपनी शैली और अलग-अलग अंदाज में कविताओं की प्रस्तुति दी। इन कविताओं में समाज में फैली कुरीतियों को रोकने के लिए आमजन के कर्तव्य, देश भक्ति जैसे विषयों को प्रस्तुत किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल आज करेंगे मुख्य कार्यक्रमों का शुभारंभ
पिहोवा।अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के जनक केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल दो फरवरी वसंत पंचमी के पर्व पर सरस्वती तीर्थ पर चार फरवरी तक चलने मुख्य कार्यक्रमों को शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि करेंगे। सरस मेले का अवलोकन करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
प्रसिद्ध लोक कलाकार गजेंद्र फौगाट भी सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने बताया कि दो फरवरी को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में सांय पांच बजे विकास और अन्य कलाकारों द्वारा भजन संध्या होगी। कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लोकगीत व सरस्वती वंदना की प्रस्तुतियां देंगे।