{"_id":"5823701d4f1c1b6729b39651","slug":"pm-welcomes-announcement-of-prince-mp-saini-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद राजकुमार सैनी ने किया पीएम के एलान का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद राजकुमार सैनी ने किया पीएम के एलान का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद राजकुमार सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 500 व एक हजार के नोट बंद किए जाने के एलान का स्वागत किया और कहा कि उनकी अगुवाई में देश निरंतर तरक्की और विकास की ओर बढ़ रहा है। सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने काले धन पर रोक लगाने के चलते यह एलान किया गया है। देश में पहली बार ऐसी स्थिती बनी है कि जिसके पास पैसा है वो रो रहा है और गरीब आदमी हंस रहा है। सांसद ने कहा कि राष्ट्र उत्थान और कल्याण को ध्यान में रखकर लिये गये इस निर्णय के दूरगामी परिणाम होंगे। इस फैसले से मोटे पेट वाले लोगों को दर्द होगा पर आम आदमी के साथ मध्यम वर्ग को इसका फायदा होगा।
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश में ऐसे ऐसे लोग भी है जो हजारों करोड़ों का कोयला तक गटक गये। तत्कालीन सरकारों ने देश की अर्थव्यवस्था से जमकर खिलवाड़ किया। सैनी ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति की भेंट चढ़ी अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिये पीएम मोदी का ये निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। इस निर्णय से राजनीति के नाम पर देश की जनता की खून पसीने की कमाई लूटने वाले और तिजोरियां भरने वाले लोगों की रातों की नींद उड़ गई। सांसद सैनी ने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा मंच के तत्वावधान में थीम पार्क में 28 नवंबर को भारी जनसमूह उमडे़गा, जो महात्मा ज्योतिबा राव फूले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेगा।
वॉयरल वीडियो में सच्चाई सामने आई है, जनता देगी जबाब
सैनी ने कहा कि उन पर दिन दहाड़े सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच में गुंडातत्वों ने हमला किया। पहले गला दबाया और फिर स्याही या केमिकल लगाया। उन्हीं लोगों ने वीडियो बनाया और वायरल किया। सैनी ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करने वाले और मामले को लेकर राजनीति करने वाले उन लोगों को आंख खोलकर इस वीडियो को देख लेना चाहिए, जिन्होंने उन पर हमला करने वाले युवकों को सम्मानित किया था। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
अब इनेलो के बाकी नेता व सीएलयू कांड के मास्टरमाइंड जेल के लिए रहे तैयार
सांसद सैनी ने कहा कि आम जनता के अच्छे दिन आ गए हैं और इनेलो व कांग्रेस के बुरे दिन दिखाई दे रहे है। सैनी ने कहा कि इनेलो पार्टी का आधा परिवार तो अपने किये गये कारनामों की सजा भुगत रहा है और शेष लोगों का भी जल्द नंबर लगेगा। उन्होंने कहा कि सीएलयू कांड के मास्टरमाइंड और प्रदेश में आग लगाने वाले कांग्रेसी नेता को भी अपने पाप की सजा भुगतने को तैयार रहना होगा।