फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Playing with people's lives, instead of picking it up, garbage is being thrown into the fire

लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, उठान की बजाए आग के हवाले किया जा रहा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Playing with people's lives, instead of picking it up, garbage is being thrown into the fire
कुरुक्षेत्र कूड़े के ढेर में लगी आग से निकलता जहरीला धुआ। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर आने के लिए नगर परिषद हर वर्ष प्रयास करती रही है। इस बार भी देश के स्तर पर 25 अंक का सुधार कर 178वां रैंक हासिल किया है, लेकिन आज भी शहर से निकलने वाले करीब 70 टन कचरे का समुचित उठान और निस्तारण नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि त्योहारी सीजन में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। उठान में एनजीटी के आदेशों को ठेंगा दिखा इसे आग के हवाले किया जा रहा है। साथ ही आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। वीरवार को लाल सड़क, रेलवे रोड के आसपास भी कचरे में लगाई आग से जहरीले धुएं के गुबार उठते रहे, जिसे देख लोगों ने नगर परिषद पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

शहर से हर रोज 70 टन कचरा निकलता है। घर-घर टिपर के अलावा हाथ रेहड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली आदि से कचरे का उठान भी किया जाता है। इसके बावजूद शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। लाल सड़क, झांसा रोड, पिपली रोड गीता द्वार के समीप, पारस सिनेमा रोड, पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य जगहों पर भी कचरे के ढेर अक्सर पड़े रहते हैं। यहां तक कि सेक्टर 17, 13 सहित अन्य एरिया की मार्केट में भी कचरे के ढेर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले कचरे को डंप करने के लिए पहले मथाना में प्वाइंट बनाया गया था, जहां कड़े विरोध के चलते परिषद को इसे बंद करना पड़ा। कुछ दिनों बाद पिपली एरिया में बनाया गया, जहां पर भी विरोध सामने आने लगा है, जिसके चलते अब परिषद दूसरी जगह तलाश रही है। वहीं त्योहारी सीजन शुरू होते ही शहर के बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ रही है। दीपावली के बाद 25 अक्तूबर को सूर्यग्रहण मेला और फिर गीता जयंती महोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दूरदराज से भी श्रद्धालु पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ : सुमित
रेलवे रोड से गुजर रहे सुमित का कहना है कि नगर परिषद के कर्मी लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पॉलिथीन से लेकर अन्य प्रकार का कचरा इस तरह से सरेआम जलाया जा रहा है, जिससे निकल रहे जहरीले धुएं के गुबार लोगों के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। नगर परिषद की लापरवाही के चलते जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। इस पर जिला उपायुक्त को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

आरोपी कर्मी के खिलाफ होगी कार्रवाई : ईओ
नगर परिषद ईओ बलबीर रोहिला का कहना है कि कचरे में आग लगाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी और आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सभी सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शहर में सफाई व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed