लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने पांच कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज पहुंचने पर इन विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य डॉ. रवीश चौहान ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन केयू खेल परिसर में हुआ। इसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया, जिसमें कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिकेत शर्मा ने 54 किलोग्राम भार वर्ग, अंकित ने 63, भविष्य ने 80, राजीव ने 87 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किए।
बताया कि प्रतियोगिता के ताइक्वांडो ग्रुप मुकाबले में बीए प्रथम वर्ष के केशव, अंकित और अनिकेत शर्मा के समूह ने कांस्य पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान पवन गर्ग, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अशोक वर्मा, डॉ. संदीप बंसल, डॉ. मोहन लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।