फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Players of Youth Sports Academy won gold medals in the district level Wushu Championship.

Kurukshetra News: यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय वूशु चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Players of Youth Sports Academy won gold medals in the district level Wushu Championship.
लाडवा। यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियो ने कुरुक्षेत्र में 24 मई को आयोजित जिला स्तरीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस उपलब्धि पर दोनों खिलाड़ियो का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है, जिससे स्कूल व परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

एकेडमी संचालक एवं कोच चमन लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता वुशू एसोसिएशन के द्वारा आयोजित करवाई गई थी। खिलाड़ियों ने लाडवा का प्रतिनिधित्व करते हुए सब-जूनियर वर्ग में आद्विक शर्मा ने 60 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक, सीनियर 70 किलो भार वर्ग में मोहित शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। खिलाड़ियों का एकेडमी पहुंचने पर अन्य खिलाड़ियो, परिजनों एवम कोच चमन लाल ने स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि अकादमी की तरफ से किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत होने पर वे एवं उनकी पूरी टीम सभी खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर कोच निकिता, सोनिया, गौरव, सुखराज ढिल्लों, आसिफ़, आयुषी अरोड़ा, काव्य शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed