{"_id":"688d1a7c022f1ae058051822","slug":"players-of-gurukul-ladwa-won-gold-medals-in-many-sports-including-football-running-taekwondo-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-139831-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गुरुकुल लाडवा के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, दौड़, ताइक्वांडो सहित कई खेलों में जीते स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गुरुकुल लाडवा के खिलाड़ियों ने फुटबॉल, दौड़, ताइक्वांडो सहित कई खेलों में जीते स्वर्ण पदक
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के दौरान चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा व स्टाफ।
लाडवा। गुरुकुल लाडवा के खिलाड़ियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का परचम लहराया। 29 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया।
गुरुकुल के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने बताया कि खिलाड़ियों ने फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, हर्डल दौड़, ट्रिपल जंप, शॉटपुट व रिले दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। 14 व 17 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता। बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ताइक्वांडो में तीन स्वर्ण पदक व वेटलिफ्टिंग में एक स्वर्ण पदक हासिल किया।
खिलाड़ियों ने 80 मीटर हर्डल दौड़ में एक स्वर्ण व एक रजत पदक, ट्रिपल जंप में एक स्वर्ण व एक रजत, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। 17 आयु वर्ग की शॉटपुट में स्वर्ण, तीन किमी दौड़ में स्वर्ण, 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण व रजत, 800 मीटर में रजत, 1500 मीटर में स्वर्ण व रजत, 400 मीटर हर्डल में स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया। वहीं 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण व रजत, हर्डल दौड़ में स्वर्ण व रजत, रिले रेस में स्वर्ण और ट्रिपल जंप में भी स्वर्ण पदक प्राप्त कर गुरुकुल का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों को स्कूल परिसर में पहुंचने पर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर प्रिंसिपल आशा चौधरी, वाइस प्रिंसिपल सतबीर सिंह, कोच सचिन आर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।