{"_id":"629bbe03919de0057c4cd1d7","slug":"players-introduced-by-touching-hockey-stick-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1104863134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक टच कर दिया परिचय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों ने हॉकी स्टिक टच कर दिया परिचय
विज्ञापन
हॉकी खेल प्रांगण में पहुंचे खिलाड़ी का तिलक लगाकर स्वागत करती बालिका। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मारकंडेश्वर नगरी शाहाबाद को खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 में मेजबानी करने का एक सुनहरा अवसर मिला। यहां एस्ट्रोटर्फ पर पूल बी की उत्तर प्रदेश और बिहार की टीम के बीच हुए हॉकी मैच से खेलो इंडिया गेम्स का शुभारंभ किया गया। इस मैच को लेकर सभी हॉकी खिलाड़ियों बेहद उत्साहित दिखे। मैदान पर उत्तर प्रदेश और बिहार के खिलाड़ियों ने अपनी हॉकी स्टिक एक-दूसरे से टच कर अपना-अपना परिचय दिया।
इससे पहले जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से परंपरा के अनुसार सभी मेहमान खिलाड़ियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। विभागीय अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया। मैच देखने आए लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। गोल करने पर दर्शक सीटी और तालियां बजाकर खिलाड़ी का मनोबल बढ़ाते दिखे। दर्शकों ने मैच के पलों को अपने मोबाइल में भी रिकॉर्ड किया।
वहीं डीसी मुकुल कुमार ने देर शाम खिलाड़ियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की फीडबैक ली। डीसी ने खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर भोजन आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खिलाड़ियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की तथा भोजन तैयार करने वाली एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत करके खाने और मेन्यू के बारे में फीडबैक ली। उपायुक्त ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के ठहरने, ड्रेसिंग रूम सहित अन्य व्यवस्था का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस खेल मैदान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस मैचों के लिए सभी प्रकार के प्रबंध किए गए हैं।
खिलाड़ियों को दिया जा रहा पौष्टिक खाना
देश के आठ राज्यों से आए खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार के आदेशानुसार पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है। यह भोजन मुंबई की एक एजेंसी द्वारा तैयार किया जा रहा है। खिलाड़ियों के लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग मेन्यू तैयार किया गया है। इन खिलाड़ियों को चार जून को नाश्ते में हॉट डिश में स्टीम इडली व सांभर, दाल, अंडा डिश में मसाला ऑमलेट, पनीर भुजिया, उबले हुए अंडे तथा कॉफी, चाय, दूध, ब्रेड, मक्खन, जैम, फल तथा फ्रूट जूस आदि परोसा गया है।
दोपहर को दिया कश्मीरी दम आलू
दोपहर को खिलाड़ियों में सलाद, दाल मखनी, जीरा राइस, पीस पुलाव, अचार, पनीर लबाबदार, चिकन मसाला, उबला हुआ चिकन, मूंग दाल, कश्मीरी दम आलू दिया गया है। इसके साथ रात्रि भोज की व्यवस्था होटल में की गई है। इस दौरान दोपहर की चाय में पंजाबी समोसा, गुरुपाड़ा, आलू टिक्की और चाय व कॉफी भी सर्व की गई है।

पुरुष हॉकी मैच में अपनी प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : Kurukshetra