Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Plant at least one tree every year: Chief Minister

वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Plant at least one tree every year: Chief Minister
लाडवा। वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके वृक्ष बनने तक उसकी पूर्ण देखभाल सुनिश्चित करें। पौधे जब विशाल वृक्ष का रूप लेते हैं, तभी वे हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन, शीतल छांव और जैव-विविधता का आधार प्रदान कर पाते हैं।
विज्ञापन

हर दिन हमें पर्यावरण के प्रति सजग रहकर सक्रिय प्रयास करने चाहिए, ताकि एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। यह आह्वान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। वे शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे थे, जहां पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी तो अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप एक पेड़ अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव केवल एक दिन के औपचारिक आयोजन तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
पर्यावरण संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें हम सभी को अपने दैनिक जीवन में छोटी-छोटी परंतु सार्थक भूमिकाओं का निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समय की मांग है कि हम प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग पूरी तरह बंद करें और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाएं, इसके साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर इसके उपयोग को रोकने में सक्रिय योगदान दें।

इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष डॉ. गणेश दत्त, नगर पालिका चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र दबखेड़ा, पूनम सैनी, प्रदीप सहगल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed