फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Planning to make organic market in Gurugram , Kurukshetra

गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी बनाने की योजना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Planning to make organic market in Gurugram , Kurukshetra
केयू के सीनेट हॉल में पत्रकारों से बातचीत करते कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल साथ में सा? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने रविवार को कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में अलग से धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी बनाने की योजना है। इसी कड़ी में आठ मार्च को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदेश स्तरीय कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कार्यशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिरकत करेंगे। कार्यशाला में करीब 1200 किसानों को आमंत्रित किया गया है। वहीं सांसद, विधायक, सभी जिलों के उपायुक्त, चार विश्वविद्यालयों के कुलपति, कृषि विभाग, बागवानी विभाग, पशुपालन विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश के साथ-साथ प्रदेश में जहर युक्त खेती की जा रही है। इससे जहां लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है वहीं भूमि की सेहत खराब होने के साथ-साथ किसानों की आय भी कम हो रही है। इस गंभीर विषय को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसकी शुरुआत दो वर्ष पहले गुरुकुल कुरुक्षेत्र में राज्यपाल आचार्य देवव्रत की देखरेख में शुरू की गई थी। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। अब महामारी का प्रकोप कम होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में फिर से किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ने के लिए आठ मार्च को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में कृषि कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय की मांग को जेहन में रखते हुए सरकार ने कृषि उत्पादों की गुणवत्ता पर फोकस रखकर प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने का फैसला लिया है। सरकार हर ब्लॉक और हर गांव के किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का प्रयास करेगी। सरकार सबसे पहले लैब, उत्पादों की जांच करने की विधि, प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सर्टिफाइड करने और अधिक से अधिक प्रशिक्षण केंद्र खोलने पर ध्यान देगी। इसके बाद गुरुग्राम में आर्गेनिक मंडी स्थापित करेगी। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह, एडीसी अखिल पिलानी, डीडीए डॉ. प्रदीप मिल, एसडीओ जितेंद्र मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed