Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Piyush Sharma's century helped the team register a resounding victory.

Kurukshetra News: पियूष शर्मा के शतक से टीम ने दर्ज की शानदार जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Piyush Sharma's century helped the team register a resounding victory.
कुरुक्षेत्र। मैच के दौरान शॉट लगाता खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। विक्ट्री फील्ड कुरुक्षेत्र में आयोजित क्रिकेट मैच में पीडब्लयूडी 11 की टीम ने इंडिया 11 को 67 रन से हरा दिया। लैदर बॉल पर खेले गए इस मुकाबले में पीडब्लयूडी 11 ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 22 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए।
विज्ञापन


पीडब्लयूडी 11 की ओर से पियुष शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 109 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और छह छक्के शामिल रहे। वहीं गौरव कश्यप ने 31 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके लगाए। इंडिया 11 की ओर से गेंदबाजों ने संघर्ष किया, लेकिन टीम बड़ा स्कोर रोकने में सफल नहीं रही।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया 11 की टीम 156 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विनीत बूरा ने 23 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। गेंदबाजी में दीप धीमान ने 2.3 ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। पियुष शर्मा को शानदार शतक लगाने पर प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर चुना गया। एक अन्य डे नाइट मुकाबले में गोविंद माजरा की टीम ने हरिगढ़ बोरख को आठ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोविंद माजरा ने 68 रन बनाए। जवाब में हरिगढ़ बोरख की टीम 60 रन पर सिमट गई। मैच में राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed