फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pipli Zoo to undergo renovation soon

Kurukshetra News: पिपली चिड़ियाघर में जल्द होगा नवीनीकरण

Mon, 22 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 22 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pipli Zoo to undergo renovation soon
कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल। संवाद
कुरुक्षेत्र। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने पिपली चिड़ियाघर का दौरा किया। उन्होंने जानवरों के पिंजरों का जायजा लिया और उनके रहने की स्थिति, भोजन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। सांसद ने चिड़ियाघर की साफ-सफाई और जानवरों की देखभाल के लिए अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ मिलकर पिपली चिड़ियाघर में पौधरोपण भी किया और इसके भविष्य के लिए विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने सांसद को बताया कि पिपली चिड़ियाघर का मास्टर प्लान जल्द ही सेंट्रल जू अथॉरिटी से स्वीकृत हो जाएगा। इसके बाद चिड़ियाघर का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। नवीनीकरण के बाद पिपली चिड़ियाघर में कई नए वन्य जीव लाए जाएंगे जिससे पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। सांसद ने आम जनता से स्वच्छता बनाए रखने और वन्य जीवों के प्रति सद्भावना रखने की अपील भी की।
विज्ञापन


इस दौरे के दौरान सांसद नवीन जिंदल के साथ प्रधान मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक हरियाणा डॉ. विवेक सक्सेना, सीसीएफ निवेदिता, डीडब्ल्यूएलओ पीकेएल राजेंद्र प्रसाद और विभागीय अधिकारी डॉ. अशोक खासा मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल। संवाद

कुरुक्षेत्र। चिड़ियाघर का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद नवीन जिंदल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed