फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pink polling booth will be the center of attraction for women

Kurukshetra News: महिलाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा पिंक पोलिंग बूथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Pink polling booth will be the center of attraction for women
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव के लिए महिलाओं के लिए खासतौर पर पिंक पोलिंग बूथ बनाया गया है ताकि महिलाएं मतदान केंद्र से आकर्षित होकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। क्योंकि पिंक रंग महिलाओं का पसंदीदा रंग होता है और वे इस रंग से ज्यादा प्रसन्न होती हैं। पिंक बूथ की खासियत है कि इसमें टेबल क्लॉथ, गुब्बारे, रंगोली, सेल्फी प्वाइंट, टैंट से लेकर हर व्यवस्था पिंक रंग में ही की गई है। ये बूथ बाल भवन पब्लिक स्कूल में बनाया गया है, जिसे पिंक पोलिंग स्टेशन का नाम दिया गया है। थानेसर, पिहोवा, लाडवा और पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की तीन लाख 72 हजार 820 महिलाएं मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुनेंगी।
विज्ञापन


पिंक बूथ पर तैनात चुनाव अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी सहित अन्य स्टाफ भी केवल महिलाएं होंगी। पिंक बूथ वैसे तो विशेष तौर पर महिलाओं के आकर्षण के लिए बनाया गया है लेकिन इस पर पुरुष भी मतदान कर सकते हैं। प्रत्येक ब्लॉक में एक पिंक बूथ बनाया गया है। शाहाबाद ब्लॉक में आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में, राजकीय स्कूल लाडवा में और पिहोवा के गढ़ी लांगरी में भी पिंक बूथ बनाए गए हैं। पिंक बूथ मतदाताओं को बूथ तक लेकर आने की पहल की गई है, ताकि चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी हो सके। इसमें छोटे बच्चे को फीडिंग कराने के लिए विशेष कॉर्नर बनाया गया है और चार साल तक के बच्चों के लिए क्रेश एरिया बनाया गया है, जिसमें खिलौने रखे गए हैं कि मां के साथ आए बच्चे वहां पर खेलकर समय व्यतीत कर सकें। सोशल मीडिया पर सेल्फी डालने के चलन को देखते हुए पिंक बूथ पर पिंक सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जिस पर महिलाएं फोटो लेकर अपलोड कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed