फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   pilot project, cm, innogeration, orgenic, kurukshetra

सीएम आज करेंगे पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 10 जिलों में जैविक खेती, गोशाला और जल संरक्षण के पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ 3 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे पिहोवा रोड पर गांव मिर्जापुर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत, हरियाणा के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सांसद राजकुमार सैनी तथा विधायक सुभाष सुधा भी शामिल होंगे। वीरवार को डीसी सुमेधा कटारिया ने इस किसान सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के उपरांत अधिकारियों को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के 3 फरवरी के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर 7 जगहों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं, जिनमें हेलीपैड पर नायब तहसीलदार थानेसर, मुख्य मंच पर तहसीलदार थानेसर, किसान सम्मेलन के लिए तहसीलदार पिहोवा, बीडीपीओ थानेसर, डिप्टी सीईओ जिला परिषद कुरुक्षेत्र, बीडीपीओ शाहाबाद, प्रदर्शनी के लिए बीडीपीओ बाबैन, इंटरनेशनल गेस्ट हाउस यूनिवर्सिटी के लिए डीआरओ कुरुक्षेत्र, माइक सिस्टम के लिए बीडीपीओ पिहोवा तथा मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के लिए नायब तहसीलदार लेखा को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा तथा उद्यान विभाग के तत्वावधान में प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 5 हजार किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन


50-50 एकड़ जमीन में दो कलस्टर बनाए जाएंगे
योजना के तहत प्रत्येक जिले में गोशाला के साथ लगती गांव की 50-50 एकड़ जमीन में दो कलस्टर बनाए जाएंगे। 50 एकड़ के एक कलस्टर में जैविक खेती, गोशाला और पानी संरक्षण पर काम किया जाएगा। इस योजना के तहत जिन किसानों की जमीन 50 एकड़ में शामिल होगी, उन किसानों को राज्य सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाएगी। इतना ही नहीं किसानों को बीज, इनपुट, मार्केटिंग, खेती के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। बशर्ते इन किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा।              
विज्ञापन
विज्ञापन


 मिर्जापुर व मथाना में बनाए जाएंगे जैविक खेती के मॉडल फार्म
कुरुक्षेत्र।  धान , गेहूं एवं गन्ने की मुख्य फसलें उगाने वाले कुरुक्षेत्र जिले में अब जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को न केवल जागरूक किया जाएगा बल्कि जिले में जैविक खेती जोन भी बनाया जाएगा। जिसके तहत ही गांव मिर्जापुर व मथाना में 50-50 एकड़ में जैविक खेती मॉडल फार्म तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed