{"_id":"666a1ed9ff2c8b5a9b0956b4","slug":"pihowas-canter-driver-arrested-with-drugs-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-119438-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ पिहोवा का कैंटर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नशीले पदार्थ के साथ पिहोवा का कैंटर चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने ढांड रोड पर मिर्जापुर रेलवे फाटक के नजदीक से एक कैंटर चालक को 25 लाख रुपये के नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कैंटर चालक अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा निवासी गुमथला गढू के कब्जे से 464 किलोग्राम (चार क्विंटल 64 किलो) चूरा पोस्त बरामद हुआ। अब पुलिस आरोपी का रिकॉर्ड खंगाल रही है। आरोपी को जगाधरी जिला यमुनानगर सिल्वर पेपर पहुंचाना था। इसके सामान के बीच ही उसने चूरा पोस्त के 23 कट्टे छिपाकर रखे थे।
पत्रकार वार्ता में डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि एएनसी की टीम थर्ड गेट के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि अंग्रेज सिंह ड्राइवरी करता है। वह अपने कैंटर में सामान लेकर मध्य प्रदेश व राजस्थान जाता है। वापस आते समय वह मध्य प्रदेश व राजस्थान से सस्ते मूल्य में डोडा/चूरापोस्त खरीदकर हरियाणा में महंगे रेट पर बेचता है। आज भी वह अपने कैंटर में नशीला पदार्थ लेकर जांबा गांव से किरमिच के रास्ते मिर्जापुर होकर पिहोवा जाएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने मिर्जापुर के पास रेलवे फाटक पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को किरमिच की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक कैंटर आता दिखाई दिया। टीम ने चालक को इशारा कर कैंटर को रुकवाकर चालक को काबू कर पूछताछ की तथा कैंटर की तलाशी ली। तलाशी लेने पर सिल्वर पेपर के बंडल के साथ छिपाया गए 23 कट्टे बरामद हुए। जांच करने पर उसमें से 464 किलोग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
खंगाला जा रहा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
एएनसी के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही पूछताछ की जा रही है कि आरोपी कितने समय से यह धंधा कर रहा है। आरोपी को आज वीरवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि नशीला पदार्थ सप्लाई और मंगवाने वाले आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।