{"_id":"66e35de97aafbf50300b7564","slug":"pihowa-assembly-constituency-where-two-sons-of-former-agriculture-minister-of-the-state-are-face-to-face-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-123970-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा विधानसभा क्षेत्र, जहां प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री के दो बेटे आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा विधानसभा क्षेत्र, जहां प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री के दो बेटे आमने-सामने
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। विधानसभा चुनाव नजदीक आए तो अलग-अलग चुनावी रंग भी दिखाई देने लगे हैं। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू के दो बेटे आमने-सामने मैदान में आ गए हैं। दोनों ही निर्दलीय के तौर पर चुनावी जंग में कूदे हैं। एक को कांग्रेस तो दूसरे को इनेलो से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों को पार्टी से करारा झटका लगा।
पूर्व मंत्री जसविंद्र सिंह संधू इनेलो के कद्दावर नेता थे और अंतिम समय तक इसी पार्टी से जुड़े रहे थे। वे चौटाला परिवार के बेहद करीबी रहे। उनके निधन के बाद अपने गुमथला गढू गांव के सरपंच रह चुके गगनजोत संधू ने इनेलो छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था तो बाद में वे फिर इनेलो में शामिल हो गए थे। इनेलो ने यहां पार्टी के ही बलदेव सिंह को चुनावी जंग में उतारा है, जिसके चलते दोनों ने वीरवार को निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया।
जसतेज संधू कांग्रेस से जुड़कर क्षेत्र में सक्रिय रहे। यहां तक कि पिछले दिनों पिहोवा में सांसद दीपेंद्र हुड्डा की जन संदेश यात्रा में भी शामिल हुए थे। वे किसान आंदोलन में भी सक्रिय थे और इस बार पार्टी से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर यहां वित्त मंत्री रहे हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा के बेटे मनदीप चट्ठा पर विश्वास जताया। ऐसे में उन्होंने भी निर्दलीय नामांकन भरकर चुनावी जंग शुरू कर दी।