{"_id":"5f133b748ebc3e639468fc08","slug":"pihova-bhidawal-controvercy-kurukshetra-kurukshetra-news-knl37802218","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिहोवा में लगे भिंडरावाला के होर्डिंग को उतारने के लिए एटीएफआई व हिंदू तख्त ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिहोवा में लगे भिंडरावाला के होर्डिंग को उतारने के लिए एटीएफआई व हिंदू तख्त ने दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन
पिहोवा के कैथल रोड पर गांव असमानपुर के पास लगे अलगाववादी नेता भिंडरावाला के होर्डिंग हटाने को लेकर विभिन्न संगठन एकत्रित हो गए है। उन्होंने 48 घंटे में भिंडरावाला के होर्डिंग हटाने को लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। यहां बता दें पिहोवा के कैथल रोड पर गांव असमानपुर के पास अलगाववादी नेता भिंडरावाला का होर्डिंग लगा हुआ है, जिसे लेकर अमर उजाला ने अपने कुरुक्षेत्र माई सिटी पेज एक पर शनिवार को प्रकाशित किया था।
समाचार के प्रकाशित होने के बाद विभिन्न संगठन होर्डिंग को उतारने की मांग कर रहे है। इस मामले को लेकर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री हिंदु तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शांडिल्य ने पिहोवा के कैथल रोड पर लगे भिंडरावाला के होर्डिंग पर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन को होर्डिंग उतारने को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने 48 घंटे के अंदर आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला का होर्डिंग नहीं उतारा तो एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व श्री हिंदु तख्त पिहोवा पहुंचकर भिंडरावाला के होर्डिंगों को उखाड़ फेंकेगा। किसी कीमत पर भी ब्लू स्टार ऑपरेशन में भारतीय सेना द्वारा मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाला का प्रचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक को होर्डिग लगाने वाले व उसे प्रिंट करने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की है।
उन्होंने कहा सरकार इस होर्डिंग को हल्के में लेने की भूल न करें बल्कि इसके पीछे खालिस्तानियों की बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि देश के तमाम गुरुद्वारों से भी आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाला के होर्डिंग उतरवाएं जाए। उन्होंने सिख समाज से भी इस मुहिम में शामिल होने का समर्थन मांगा है, क्योंकि जहां गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हो वहां आतंकी भिंडरावाला की तस्वीर का कोई औचित्य नहीं है। कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब कर रहे है जिसके खिलाफ पुलिस व सरकार सख्त संज्ञान लेना चाहिए। शांडिल्य ने कहा जल्द भिंडरावाला की तस्वीरें गुरुद्वारों से उतरवाने के लिए हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा जाएगा।