फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Physical counseling will be held on 28th September, will have to mark attendance till 26th

28 सितंबर को होगी फिजिकल काउंसलिंग, 26 सितंबर तक करनी होगी ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling will be held on 28th September, will have to mark attendance till 26th
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस विभाग में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खास खबर है। जिन विद्यार्थियों का तीसरी मेरिट लिस्ट में भी चयन नहीं हुआ वे विद्यार्थी 25 व 26 सितंबर को फिजिकल काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। 28 सितंबर को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। इसमें चयनित विद्यार्थी को 30 सितंबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान करके दाखिला लेना होगा। आवेदन करने से लेकर दाखिला लेने तक सारी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। अभी तक हुई दाखिला प्रक्रिया में आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की 1195 सीट पर 971 विद्यार्थियों का दाखिल हुआ है। विभाग ने अब रिक्त ही विभिन्न पाठ्यक्रमों की 224 सीटों पर दाखिला कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके अलावा विभाग द्वारा केजी टू पीजी स्कीम, एनसीसी, स्पोर्ट्स और अतिरिक्त सीटों पर एक अक्तूबर को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकता है। आईआईएचएस के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि अभी तक 26 पाठ्यक्रमों की 1195 सीट में से 971 सीट पर दाखिला हो चुका है। रिक्त रही सीट पर 28 सितंबर को फिजिकल काउंसलिंग कराई जाएगी। इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को 26 सितंबर तक ऑनलाइन अटेंडेंस मार्क करनी होगी। इसके लिए विद्यार्थियों का 100 रुपये शुल्क भरना होगा। उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी अटेंडेंस मार्क करेगा, वही फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed