फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PGI employees extend support to LCLO

Kurukshetra News: पीजीआई के कर्मचारियों ने दिया एलसीएलओ को समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
PGI employees extend support to LCLO
कुरुक्षेत्र। देर रात धरने पर बैठे पीजीआई रोहतक के कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ का धरना-प्रदर्शन 96वें दिन भी लघु सचिवालय पर जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के राज्य महासचिव गुरमीत रंगा ने कहा कि जब तक सरकार एलसीएलओ की मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी एलसीएलओ साथी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी प्रकार के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एलसीएलओ साथियों ने एक हजार रुपये शुल्क जमा कर नेगेटिव मार्किंग सहित दो-दो परीक्षाएं दी थीं, जो सीपीएलओ पद के लिए आयोजित की गई थीं। इसके बावजूद सरकार की ओर से सीपीएलओ के स्थान पर एलसीएलओ का ऑफर लेटर जारी कर दिया गया जिससे कर्मचारियों को शून्य वेतन जैसी अस्वीकार्य स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राज्य उपप्रधान प्रवीन भिवानी ने कहा कि पिछले दो साल से एलसीएलओ लगातार विधायक, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलते आ रहे हैं लेकिन अब तक इस गंभीर समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक एलसीएलओ को सीपीएलओ नहीं बनाया जाता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थल पर रोहतक पीजीआई के कर्मचारियों ने भी पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और सरकार की नीतियों के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

पीजीआई कर्मचारियों ने जारी रखा धरना, जमकर की नारेबाजी
पीजीआई रोहतक के कर्मचारियों ने पक्के मोर्चे पर अपना धरना मंगलवार को भी जारी रखा जिस दौरान जमकर नारेबाजी की। यूनियन प्रधान अभिषक व महासचिव महेश ने बताया कि उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। वे अपनी जायज मांग के लिए बैठे हैं लेकिन सरकार उन्हें दरकिनार कर रही है। इससे कर्मचारियों में लगातार रोष गहराता जा रहा है। सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो आंदोलन और भी तेज किया जाएगा जिसके लिए जल्द रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed