{"_id":"67eeed9f6ad61e455707090b","slug":"pesticide-sellers-raised-the-demand-for-amendment-in-the-new-law-submitted-a-memorandum-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133716-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कीटनाशक विक्रेताओं ने नए कानून में संशोधन की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कीटनाशक विक्रेताओं ने नए कानून में संशोधन की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपते बीज व कीटनाशक विक्रेता। विज्ञप्ति
बाबैन। बीज व कीटनाशक विक्रेताओं की बैठक एक निजी होटल में संपन्न हुई, जिसमें सभी बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने सरकार द्वारा बनाए गए कानून का विरोध किया व बनाए गए कानून में संशोधन करने की मांग रखी। इसके पश्चात बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी सिंगला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमे कानून में संशोधन करने की मांग रखी।
एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी सिंगला ने कहा कि सरकार के संशोधित कानून में अमानक बीज और कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ कड़े प्रावधान किए हैं। उन्होंने कहा कि हम अमानक बीज या कीटनाशक बेचने के पक्षधर नहीं है, लेकिन इस तरह के कानून कहीं न कहीं व्यापारियों का मनोबल गिराने अथवा उन्हें अपराधी दर्शाने का संकेत देते हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी बीज या कीटनाशक के अमानक पाए जाने पर विक्रेता को दोषी नही ठहराया जा सकता, क्योंकि वह केवल विक्रेता है न कि निर्माता। उन्होंने कहा कि कीटनाशक विक्रेता केवल मात्र कंपनी द्वारा बनाए डिब्बा बंद उत्पाद ही बेचते हैं, जिस उत्पाद को बेचने की अनुमति सरकार देती है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए की वे अमानक उत्पाद बनाने वाली कंपनियों पर ही नकेल कसें।