फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pesticide seller's fertilizer sales license canceled

कृषि विभाग ने पेस्टीसाइड विक्रेता का खाद बिक्री लाइसेंस किया रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pesticide seller's fertilizer sales license canceled
पिहोवा। पिछले दिनों पेस्टीसाइड विक्रेता के गोदाम से मिली यूरिया खाद की खेप के मामले में कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग ने विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रदीप मील द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 27 दिसंबर को कैथल रोड पर किसानों ने एक गोदाम से 285 बैग यूरिया की खेप पकड़वाई थी। कृषि विभाग की ओर से इसके बाद विक्रेता को तथ्य प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए थे, मगर विक्रेता द्वारा तथ्य प्रस्तुत नहीं करने के बाद विभाग की ओर से शिकायत देने पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में विक्रेता ने अग्रिम जमानत ले ली थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए विभाग ने विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, मगर 10 जनवरी तक भी उसकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। लिहाजा फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर के तहत विभाग ने महावीर ट्रेडिंग के पेस्टीसाइड डीलर का खाद बिक्री का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। उक्त विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कई दिन पहले भाकियू ने कृषि विभाग के कार्यालय का घेराव भी किया था। भाकियू ने विभाग को मंगलवार तक का अल्टीमेटम भी जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed