फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People were troubled by the heat, faced problems

Kurukshetra News: गर्मी से परेशान रहे लोग, झेली परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
People were troubled by the heat, faced problems
कुरुक्षेत्र। तेज धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करती युवतियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। पारा बढ़ने के चलते अब गर्मी बढ़ने लगी है, जिसके चलते शनिवार को सुबह से ही गर्मी का आभास हुआ। जबकि दोपहर तक आसमान में कभी बादल छाए तो कभी तेज धूप भी खिल उठी। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और तेज धूप के चलते गर्मी का असर बढ़ने लगा। गर्मी से राहत पाने के लिए जहां बाजारों में लोगों ने पंखों का सहारा लिया तो वहीं सड़काें पर चल रहे राहगीर भी तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा लपेटे नजर आए। हालांकि तेज हवा का असर भी दिनभर देखने को मिला, जिसके चलते धूल उड़ने से लोगों ने परेशानियां झेली, वहीं शाम के समय मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिला, जिसके चलते आसमान में फिर से बादल छा गए। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव का असर जारी रहेगा, जिसके चलते बादल छाने की संभावना बनी रहेगी तो वहीं धूप भी खिलेगी और तेज हवा के चलने के आसार भी बने हुए है जबकि दो दिनों को बाद मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर से देखने को मिल रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव रहेगा, जिससे जहां आसमान में बादल छाने की संभावना रहेगी तो वहीं तेज हवा चलने के आसार बने हुए है जबकि दो दिन बाद मौसम फिर से साफ होने के असार रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed