फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People vandalized the library

डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में तोड़फोड़ से समाज के लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
People vandalized the library
धोबी कॉलोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय में मूर्ति और चित्र खंडित करने को लेकर समाज में भारी रोष है। आरोप है कि शोरगिर बस्ती के कुछ लोगों ने ये कार्य किया है। इनके खिलाफ पहले मूर्तियां खंडित करने को लेकर 26 अगस्त को मामला दर्ज हुआ था। उक्त कमेटी की प्रधान अंगूरी देवी ने थाना कृष्णा गेट में आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने से अंगूरी देवी ने सड़कों पर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने शिकायत में बताया है कि 30 अगस्त की रात को शरारती तत्वों ने धोबी कॉलोनी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय के द्वार को तोड़कर पुस्तकालय के अंदर लगे चित्र और मूर्ति को खंडित कर दिया। आरोपियों ने पुस्तकालय के अंदर रखी किताबों को भी क्षति पहुंचाई है। इससे समाज के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस लगी है। पुलिस 30 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गई थी, मगर आरोपियों ने रंजिशन 30 अगस्त की रात को दोबारा से पुस्तकालय में तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो समाज धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होगा।
विज्ञापन

उधर, मामले को लेकर थाना कृष्णा गेट प्रभारी इलम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 सितंबर को समाज करेगा प्रदर्शन : रणपत माथुर
श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला की एडहाक कमेटी के प्रधान रणपत माथुर ने कहा कि इस घटना से समाज के लोगों में गहरा रोष है। पहले भी पुस्तकालय में कई बार तोड़फोड़ की जा चुकी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई शून्य रही। अब पांच सितंबर को श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला सहित कई संस्थाएं घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed