{"_id":"667377ce6878074fb002aba7","slug":"people-suffering-due-to-extreme-heat-life-affected-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-119773-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भीषण गर्मी से लोग त्रस्त, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भीषण गर्मी से लोग त्रस्त, जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भीषण गर्मी के चलते लोग त्रस्त है। जहां जन जीवन पर भारी असर पड़ रहा है। भरसक प्रयास के बावजूद भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली और पानी की खपत भी काफी ज्यादा बढ़ गई है। बिजली के कटों से लोगों के समक्ष समस्या और गहराने लगी है तो वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए भी भीषण गर्मी बड़ा संकट बनी हुई है।
हालांकि लोगों को राहत देने के लिए सरकारी अमला प्रयास में जुटा है, जिसके बावजूद समस्याएं कम नहीं हो रही है। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी व लू के कारण बाजार सुनसान रहने लगे हैं और कारोबार पर भी असर पड़ा है। अत्यधिक गर्मी के कारण सब्जियों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है, जिससे सब्जियों के मूल्यों में भी बढ़ोतरी होने लगी है। गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है जिससे अब लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। दिन में लोगों का घरों से निकलना ही दूभर हो चुका है तो वहीं रात को भी राहत नहीं मिल पा रही।
बुधवार को भी सुबह से ही उमसभरी गर्मी का असर देखने को मिला। हालांकि सामान्य दिनों के मुकाबले तापमान में कमी रही, लेकिन फिर भी उमस भरी गर्मी ने लोगों को दिनभर सताया। भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। 22 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चलती रही, जिससे लू का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार को भी अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि वीरवार को बादल छाने की संभावना बनी हुई है, जिसके चलते कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार भी बने हुए हैं।
विज्ञापन
एक ही दिन में बढ़ी 25 लाख यूनिट बिजली की खपत
भीषण गर्मी का असर इस कदर है कि एक ही दिन में जिले में 25 लाख यूनिट बिजली खपत ज्यादा हो रही है। 18 जून देर रात तक 126.95 लाख यूनिट की खपत हुई है, जबकि पिछले साल 18 जून 2023 की बात की जाए तो बिजली की खपत 101.28 लाख यूनिट हुई थी, जो कि भीषण गर्मी के चलते इस बार 25 लाख यूनिट से ज्यादा बढ़ गई है। बिजली उपकरण गर्म हो रहे हैं तो कट भी बढ़ गए हैं। अब अधिकारी जरूरत अनुसार ही बिजली उपयोग करने की अपील भी करने लगे हैं।
रात को भड़के लोग, सुबह फिर दिखा रोष
शहर की जिंदल सिटी में बिजली कटों से परेशान लोग मंगलवार रात को भड़क गए थे तो उनमें सुबह फिर रोष दिखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिजली कटों से राहत देने की मांग की।
कैसे करें धान रोपाई, दो घंटे में चार कट
सुनहेड़ी खालसा के रहने वाले किसान सुरजीत, सूबे सिंह का कहना है कि धान रोपाई 15 जून से शुरू हुई है, लेकिन बिजली कटों से मुश्किल खड़ी हो गई है। हालात यह है कि सुबह आठ से सवा 10 बजे तक ही चार बार कट लगे। ऐसे ही दिन भर स्थिति रहती है। कट लगने से खेत में पानी नहीं भर पा रहे और रोपाई प्रभावित हो रही है।
प्रति मिनट की जा रही 60 हजार लीटर पानी की निकासी
पीने के पानी की मांग पूरी करना ही सरकारी विभाग के समक्ष चुनौती बन गया है। थानेसर क्षेत्र में ही जनस्वास्थ्य विभाग के 100 ट्यूबवेल लोगों की प्यास बुझाने में लगे हैं, जो हर मिनट 60 हजार लीटर पानी निकासी कर रहे हैं। यहां तक कि विभाग ने ट्यूबवेल चलाने का समय दो घंटे तक बढ़ा दिया है, ताकि पीने के पानी की किल्लत न हो। एक्सईएन सुमित गर्ग का कहना है कि अब ट्यूबवेल सुबह ही पांच बजे से 11 बजे तक चलाए जाने लगे हैं।