फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of the district got the gift of 115 projects worth Rs 120 crore 43 lakh.

Kurukshetra News: जिले के लोगों को मिली 120 करोड़ 43 लाख रुपए की 115 परियोजनाओं की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
People of the district got the gift of 115 projects worth Rs 120 crore 43 lakh.
कुरुक्षेत्र। जिले के लोगों के लिए वीरवार का दिन खास रहा। इस दिन अलग-अलग विभागों की 120 करोड़ 43 लाख रुपए की 115 परियोजनाओं की सौगात मिली। 94.89 करोड़ की 98 परियोजनाओं का शिलान्यास तो वहीं 25 करोड़ 54 लाख की 17 परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं का उद्घाटन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री संदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा व विधायक रामकरण ने कुरुक्षेत्र और पिहोवा से किया है, जिस दौरान ऑनलाइन तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन


जिले में एचएसएएमबी की तरफ से दो परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें एक करोड़ 89 लाख की लागत से मुकीमपुरा से टकोरन तक सड़क, चार करोड़ नौ लाख की लागत से भौर सैयदां में सब यार्ड की परियोजना शामिल है, विकास एवं पंचायत विभाग के गांव ईशरगढ़ व पिपली ब्लॉक में तीन करोड़ 75 लाख की लागत से सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास, सिंचाई विभाग के 15 करोड़ 92 लाख की लागत से पिहोवा डिस्ट्रीब्यूटरी के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, लोक निर्माण विभाग की 26 करोड़ 72 लाख की लागत से ज्योतिसर से थर्ड गेट तक बनने वाली सीसी सड़क की आधारशिला, हरियाणा कला परिषद में 10 करोड़ 50 लाख की लागत से बनने वाले विश्राम गृह की आधारशिला तथा गांव थाना में एक करोड़ 58 लाख की लागत से ब्रह्मसरोवर तीर्थ के विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


थानेसर हलके में लोक निर्माण विभाग की 98.91 लाख की तीन परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 360.66 लाख की आठ परियोजनाओं, पंचायती राज विभाग की 102.55 लाख की सात परियोजनाओं, मीकाडा विभाग की 83.74 लाख की तीन परियोजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग की 1.60 लाख की एक परियोजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा विधानसभा क्षेत्र की एचएसएएमबी विभाग की 148.49 लाख की चार परियोजनाओं, सिंचाई विभाग की 183.32 लाख की तीन परियोजनाओं, मीकाडा की 23.92 लाख की एक परियोजना का शिलान्यास किया। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग डिवीजन-2 की 520.31 लाख की 10 परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 343.74 लाख की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा लाडवा विधानसभा क्षेत्र की पीडब्ल्यूडी डिवीजन-2 की 587.17 लाख की 16 परियोजनाओं, एचएसएएमबी विभाग की 281.42 लाख की 12 परियोजनाओं, मीकाडा विभाग की 220.27 लाख की आठ परियोजनाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की 5.5 लाख की चार परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।

लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर दो की शाहाबाद ठोल रोड से गोलपुरा रोड की सड़क का उद्घाटन किया, जिस पर एक करोड़ 47 लाख रुपए खर्च आया है, एक करोड़ रुपए 15 लाख रुपए की लागत से अंबाला-हिसार रोड से कुम्हार माजरा से बिंजल रोड का उद्घाटन, दो करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित नगर खेड़ा और माड़ी बाबैन से सरस्वती मंदिर तक सडक़ का उद्घाटन, इसी विभाग की एक करोड़ 13 लाख से निर्मित सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड से कड़ामी सड़क का उद्घाटन किया गया। लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर 1 की एक करोड़ 93 लाख की लागत से निर्मित अरुनैचा से नानकपुरा सड़क का उद्घाटन, एक करोड़ 54 लाख की लागत से निर्मित गुमथला-भागल रोड का उद्घाटन, एक करोड़ 25 लाख की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से सिंहपुरा सड़क का उद्घाटन, तीन करोड़ 10 की लागत से निर्मित पिहोवा रोड से खेड़ी मारकंडा से सिरसला कनीपला रोड का उद्घाटन, एक करोड़ 48 लाख की लागत से हथीरा से पिंडारसी वाया झिंझरपुर सड़क का उद्घाटन, एक करोड़ पांच लाख की लागत से निर्मित खेड़ी रामनगर से फतुपुर सड़क का उद्घाटन किया।


उन्होंने लोक निर्माण विभाग की तरफ से भेरियां राजकीय कॉलेज में दो करोड़ 48 लाख की लागत से निर्मित साइंस ब्लॉक का उद्घाटन किया। कुरुक्षेत्र में विकास एवं पंचायत विभाग की तरफ से पांच अमृत सरोवर मॉडल तालाब का उद्घाटन किया। इन तालाबों के निर्माण और सुंदरीकरण पर विभाग की तरफ से करीब छह करोड़ रुपए का खर्च किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में 50 लाख की लागत से निर्मित नेचुरोपैथी, यूनानी और होम्योपैथी ओपीडी भवनों का उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed