फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People of Raja Singh Colony are deprived of basic facilities.

Kurukshetra News: मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं राजा सिंह कॉलोनी के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
People of Raja Singh Colony are deprived of basic facilities.
शाहाबाद। पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात करते कॉलोनी निवासी।
शाहाबाद। शहर की 19 वर्ष पुरानी राजा सिंह कॉलोनी के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।कॉलोनी में 42 ऐसे घर हैं जिन तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, जबकि नगरपालिका की ओर से पिछले 19 वर्षों में शहर की दर्जनों कॉलोनियों को मान्यता दी गई है। इसके बावजूद राजा सिंह कॉलोनी को अब तक मान्यता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कॉलोनी निवासियों ने पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनी निवासियों ने बताया कि मांग पत्र में साल 2005 में विकसित हुई कॉलोनी को मान्यता देनी की मांग की गई हैं। आज तक कॉलोनी की मान्यता न होने के कारण लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इसके पश्चात पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी ने नगर पालिका प्रधान गुलशन कवात्रा को मौके पर बुलाया और नपा अधिकारियों से कॉलोनी की मान्यता को लेकर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि टाउन प्लानिंग द्वारा चल रही अवैध काॅलोनियों की सर्वे में राजा सिंह कॉलोनी का नाम शामिल किया जाए, ताकि इस काॅलोनी को मान्यता मिल सके।
विज्ञापन


नगर पालिका प्रधान गुलशन कवात्रा ने बताया कि कॉलोनी में कुछ खामियां है, जिसके चलते अभी तक इसे अप्रूवल नहीं मिल पाई है लेकिन अब अधिकारियों को सभी खामियों को दूर करवाने के आदेश दिए गए है और जल्द ही कॉलोनी को मान्यता मिल जाएगी। इस मौके संजीव अग्रवाल, सोनू पोपली, जगदीश सुनेजा, जगदीप सचदेवा, वेद प्रकाश सचदेवा, संजीव कुमार, साहिल ढंग, दविंदर सिंह, राजा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed