फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   people not showing interest in vaccination

वैक्सीनेशन में रुचि नहीं दिखा रहे लोग, अभी भी एक लाख 17 हजार से ज्यादा लोग दूसरी डोज से वंचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
people not showing interest in vaccination
कुरुक्षेत्र। व्यक्ति को टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खिलाफ छिड़ी जंग में अब कुरुक्षेत्र वासी रुचि नहीं दिखा रहे। स्वास्थ्य विभाग ने भले ही अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव से पहले जिलावासियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाकर सुरक्षा कवच पहनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी को जहन में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर घर दस्तक अभियान शुरू किया गया है, लेकिन बार-बार अपील करने के बावजूद भी लोग वैक्सीनेशन नहीं करा रहे।
जिलेभर में ऐसे करीब सवा लाख लोग हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद समय होने पर भी दूसरी डोज नहीं लगवाई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी तक कुल 9 लाख 36 हजार 16 को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें से 6 लाख 7 हजार 504 को पहली और 2 लाख 96 हजार 112 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, जबकि जिले में एक लाख 17 हजार 302 लोग दूसरी डोज से वंचित हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी कर वैक्सीनेशन कर रहा है। वीरवार को भी जिले में 92 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने भी की वैक्सीनेशन की अपील
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा जागरूकता अभियानों के तहत आमजन को कोविड-19 से बचाव व वैक्सीनेशन करने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इसलिए कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवाकर कोरोना महामारी को मात देने में प्रशासन व सरकार का सहयोग करें। कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर को पनपने से रोकने का एकमात्र जरिया टीकाकरण है। जिन लोगों ने टीकाकरण की पहली डोज लगवा ली है, वे अगले डोज को अपने निर्धारित शेड्यूल के तहत अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से अधिक सैंपलों की जांच, नहीं आई किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1023 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटीपीसीआर के 855 व रैपिड एंटीजन के 168 सैंपल शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 22 हजार 152 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 21 हजार 793 मरीजों ने कोरोना को मात दी, लेकिन 357 मरीजों अकाल मौत का ग्रास बन गए। फिलहाल कुरुक्षेत्र में दो मरीज एक्टिव है। इनमें से एक मरीज को होम आइसोलेशन व एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed