फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People got projects worth lakhs in Bhatedi, Jalbehra and Mandi

Kurukshetra News: भटेड़ी, जलबेहड़ा व मांडी में जनता को मिलीं लाखों की परियोजनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
People got projects worth lakhs in Bhatedi, Jalbehra and Mandi
पिहोवा। विकास कार्यों का उदघाटन करते भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी । विज्ञप्ति
पिहोवा। ग्रामीण क्षेत्र में पूरी हुई विकासकारी परियोजनाओं को जन समर्पित किया। भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने भटेड़ी की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में 35 लाख की लागत से ट्यूबवेल और पाइपलाइन के कार्य का उद्घाटन किया। इसके अलावा गांव जलबेहड़ा में 59 लाख की लागत से ट्यूबवेल और पाइपलाइन कार्य, मांडी गांव में सात लाख की लागत से ट्यूबवेल, संधौली में 11 लाख की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन भी किया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या दूर होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हलके के विकास कार्यों को तेज गति मिली है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने लाडो लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते हैं। ऐसी माताओं को भी अब 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा। साथ ही जिन परिवारों की सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा-एक से चार तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, तो ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीसरी श्रेणी में पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और माताओं के अथक प्रयास के बाद वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपये का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी के लिए पारिवारिक सालाना आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed