{"_id":"661b0e6b665eded2b1043937","slug":"people-from-100-houses-wandering-for-drinking-water-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-116694-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पेयजल के लिए भटक रहे 100 घरों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पेयजल के लिए भटक रहे 100 घरों के लोग
पिहोवा। प्रशासन के खिलाफ जबदस्त रोष व्याप्त करती महिलाएं।
Link Copied
पिहोवा। मुर्तजापुर गांव के डेरा सूरत सिंह के आसपास पेयजल की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने चेताया है यदि पीने का पानी जल्द मुहैया नहीं कराया गया तो वह लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण जगजीत सिंह, बलकार सिंह, जोगा सिंह ने बताया कि उनके डेरे में 100 के करीब घर है। पिछले दिनों जन-स्वास्थ्य विभाग ने उनके डेरे की पेयजल की पाइप लाइन को बंद कर दिया। इससे उन्हें पानी की भारी किल्लत हो रही है। वे खेतों के ट्यूबवेल से पानी भरकर लाने को मजबूर थे लेकिन गेहूं की कटाई शुरू होने और खेतों में आग लगने की घटनाओं से बचने के लिए निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कर रखी है। ऐसे में उन्हें पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।उन्होंने संबंधित जेई व एसडीओ को भी कई बार समस्या से अवगत करवाया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।