फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People become immortal by social service: Lalit Batra

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ललित बत्रा ने रामस्वरूप ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
People become immortal by social service: Lalit Batra
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में चलाए जा रहे समाजसेवा के प्रकल्प अद्वितीय और असाधारण हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में प्रेरणा संस्था ने अनन्य पहचान बनाई है। ये शब्द पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ललित बत्रा ने रामस्वरूप ऑडिटोरियम के उद्घाटन के बाद कहे। प्रेरणा वृद्ध आश्रम परिसर में श्री रामस्वरूप सिंगला सेवा ट्रस्ट की ओर से निर्मित रामस्वरूप ऑडिटोरियम का लोकार्पण न्यायाधीश बत्रा, सेशन जज कुरुक्षेत्र अजय शारदा, संस्था के अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, ज्वेल सिंगला, आदित्य सिंगला, अध्यक्षा रेनू खुंगर, डॉ. विजय दत्त शर्मा और डॉ. रामेंद्र सिंह ने किया। ललित बत्रा ने कहा कि समाजसेवा एक पुण्य कार्य है। इसके कारण लोग अमर हो जाते हैं और उन्हें सदियों तक याद किया जाता है। बड़ी से बड़ी सामाजिक बुराई को समाज सेवा रूपी हथियार से दूर किया जा सकता है। कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने भी कहा है कि दूसरों की भलाई से बढ़कर कोई धर्म नहीं हैं। इस मौके पर मीरा गौतम, अन्नपूर्णा शर्मा, सुरेश कुमार, डॉ. हरबंस कौर, डॉ. बलवान सिंह, डॉ. तरसेम कौशिक, सतपाल शर्मा, डॉ. केवल कृष्ण, अतुल शास्त्री, प्रवीण शर्मा व चंद्रकांता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed