फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   People are troubled due to unannounced power cuts

Kurukshetra News: बिजली के अघोषित कट लगने से लोग परेशान

Tue, 10 Jun 2025 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to unannounced power cuts
इस्माईलाबाद। भीषण गर्मी के साथ लू का प्रकोप शुरू होते ही बिजली के अघोषित कट लगने से लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडी में बिजली के बार बार कट लगने से आढ़तियों में रोष है।
विज्ञापन

आढ़ती बलदेव शर्मा, जोगिंदर, संदीप कंसल, जोगध्यान, राजेश कंसल आदि ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होते ही बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो गए है। मंडी में दोपहर के समय एक घंटे करीब चार से पांच कट लगने से दोपहर के समय आढ़तियों के काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसके अलावा मंडी में सूरजमुखी व मक्की का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में बिजली सप्लाई जाने से बार बार फसल की सफाई का काम रुक जाता है। इसके अलावा बिजली सप्लाई के कट लगने से मंडी में पानी की समस्या भी बन गई है। आढ़तियों ने बिजली विभाग से मांग रखी है। भीषण गर्मी व फसल के सीजन को देखते हुए बिजली सप्लाई में अघोषित कट न लगाए जाए।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसएससी सुखदेव सिंह ने कहा कि बिजली विभाग की तरफ से पावर हाउस से बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं है। बिजली लाइन में कोई स्पार्किंग, फाल्ट या लोड की वजह से फ्यूज उड़ जाने से बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। इसके लिए लाइनमैन को तुरंत बिजली सप्लाई दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed